Categories: Crime

नाइजीरिया – आयतुल्लाह ज़कज़की की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

नाइजीरिया में एक बार फिर आयतुल्लाह ज़कज़की की रिहाई की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हमला किया है। इस हमले में दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार मंगलवार को नाइजीरिया की राजधानी में इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम की रिहाई की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रदर्शन कर रहे लोग शांति के साथ शेख़ ज़कज़की के समर्थन में नारे लगा रहे थे, इस बीच नाइजीरियाई पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर हमला कर दिया। उधर नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने एक बयान जारी करके शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और मांग की है कि नाइजीरियाई सरकार आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को तत्काल रिहा करे।

इस्लामी आंदोलन की ओर से जारी बयान के अनुसार आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई के लिए राजधानी अबूजा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का हमला निंदनीय है, नाइजीरिया पुलिस ने इस्लामी आंदोलन के संस्थापक अयातुल्ला शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई की मांग करने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का दमन करने के लिए आंसूगैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और इस्राईल के प्रभाव वाली नाइजीरियाई सरकार व सेना ने इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू और इस्लामी आंदोलन के प्रमुख अयातुल्ला शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को दिसंबर 2015 से गिरफ्तार कर रखा है। अदालत के आदेश के बावजूद वह उन्हें रिहा करने से इन्कार कर रही है।
pnn24.in

Recent Posts

राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार की ‘एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव’ योजना को बताया कांग्रेस के घोषणा पत्र की नक़ल

आदिल अहमद डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव' स्कीम को लेकर प्रधानमंत्री…

2 days ago

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में हुआ प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: वक़्फ़ संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ देशभर के कई हिस्सों में जुमे की…

2 days ago

अमेरिका के 104 फीसद टैरिफ के जवाब में चीन ने लगाया अमेरिका पर कुल 84 फीसद टैरिफ

आदिल अहमद डेस्क: अमेरिका की ओर से लगाए गए 104 फ़ीसदी टैरिफ़ पर चीन ने…

4 days ago

वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर भड़की हिंसा

आफताब फारुकी डेस्क: वक़्फ़ क़ानून के विरोध में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में…

4 days ago