Categories: Crime

उमड़ गूमड़ कर आये बदरवा, तन मोरा झूमे और गाए रे मनवा गीत गाकर मनाया आगमन समूह द्वारा तीज महोत्सव

जयपुर —-आगमन समूह द्वारा तीज महोत्सव (सावन उत्सव) 15 जुलाई को राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीनाक्षी माथुर ने सरस्वती वंदना गीत गा कर की।आगमन तीज महोत्सव के मुख्य अतिथि मुस्कान संस्था की फाउंडर अर्पिता बंसल ,जयपुर नगर निगम उपमहापौर मनोज भारद्वाज,डॉ.के एल जैन,मिसेज़ इण्डिया ग्लोबल गीतांजलि चक्रवती के अलावा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

तीज महोत्सव में  कांची सिंधल ,कविता मुखर,ममता लड़ीवाल ,मीना सूद ,मीनाक्षी माथुर ,नीरा जैन,रेनू शर्मा ,डॉ.निशा माथुर ,सपना सोनी ,शिवाली ढाका,सुशीला शील ,विनीता सुराना किरण ,रचना सोनी इन महिला प्रतिभागियों ने सावन के गीतों की प्रस्तुति पारंपरिक परिधान लहरिया पहन कर प्रस्तुतियां दीं। आगमन के संस्थापक पवन जैन ने सभी महिला प्रतिभागियों को आगमन संस्था का सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया।
“आगमन “समूह क्या है
गमन संस्था टीम से मीनाक्षी माथुर ने बताया ।की आगमन समूह एक साहित्यक व् सांस्कृतिक समूह है। जो इन क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है।और साहित्य व् संस्कृति क्षेत्र से जुड़े विशेषाग्यो  से मार्ग दर्शन प्रदान करता है।उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाता है ।राजस्थान में एक साल में एक बार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।जिसमे गायन ,नृत्य और कवि गोष्ठी की जाती है।सावन उत्सव जैसा कार्यक्रम पहली बार किया गया है
कार्यक्रम का संचालन जयपुर आगमन टीम डा० निशा माथुर कविता मुखर श्रीमती मीनाक्षी माथुर, श्रीमती नीरा जैन ने किया। इस कार्यक्रम में देश भर से आए बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप श्रीमती ममता लड़ीवाल एवं तीज क्वीन सपना सोनी चुनी गईं।  कार्यक्रम में शामिल पूजा पवन माथुर,सोनल कुमावत ,डॉ.ऋचा ,अब्दुल रज़्ज़ाक थोई रहे।
pnn24.in

Recent Posts

कीचड़ की होली खेलना पड़ा किशोर को महंगा, कीचड का छींटा पड़ने से नाराज़ युवक ने मारी किशोर को गोली

अनिल कुमार डेस्क: सहरसा जिले में एक युवक को कीचड़ होली खेलना भारी पड़ा है। दरअसल…

9 hours ago

सरकार ने जिस किसान को ‘युवा किसान पुरस्कार से नवाज़ा, आखिर क्यों उसने किया अपने खेत में आत्महत्या

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के एक किसान का शव उसके खेत में…

10 hours ago