Kanpur

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बालिक़ाओं व महिलाओं को बताई गई कल्याणकारी योजनाएं

आदिल अहमद

कानपुर। महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार  को कलावती नर्सिंग पैरा मेडिकल कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को उनके हक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की  अध्यक्षता जिला जज देवेश चंद्र सावंत व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्या निर्मला दीक्षित के तत्वाधान में हुई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के ज़रिए छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,  पर्यावरण व कन्याभूर्ण हत्या के लिए  जागरूक किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा महिला, पुरुष, बालक, बालिका या थर्ड जेंडर जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में जागरूक करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं, वह सभी बधाई के पात्र हैं। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री नितिशा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकार के लिए स्वयं लड़ना चाहिए। सरकार एवं न्याय विभाग द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रावधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत कोई भी महिला अपनी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत कर सकती है। इसके अंतर्गत संबंधित महिला को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास भी किए जाते हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व वन स्टॉप सेन्टर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत समुदाय में इस दिशा में सक्रिय महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम के लिए महिला कल्याण विभाग का सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों को अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाएं।

वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव ने कहा कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 इंटीग्रेडेड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-किया जाए। मैनेजर प्रियंका यादव ने पुलिस और अधिकारियों को स्थानीय ऐसे स्थलों की जानकारी भी मुहैया कराई, जो महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। घरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौनिक हिंसा और छेड़छाड़ का विरोध करने और निगरानी करने, सम्बंधित हेल्पलाइन और पुलिस में रिपोर्ट करने की अपील की।

धानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत डूडा विद्या शंकर पाल व जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा लोगों को आवास की चाबी वह दो लोगों को राशन कार्ड वितरित किए गए। माननीय राज्य महिला आयोग सदस्या डॉ। निर्मला दीक्षित ने किया। वृद्धा आश्रम का निरीक्षण शिविर के उपरांत राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती आई मला दीक्षित द्वारा वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा समुचित व्यवस्थाएं पाई गई। महिला आयोग द्वारा निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी सफाई की व्यवस्था समुचित पाई जाएं।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी परियोजना निदेशक रामायण सिंह यादव, प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव, डूडा विद्या शंकर पाल चंद्रशेखर प्रसाद स्थाई लोक अदालत,  सीडब्ल्यूसी प्रवीण शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री कमल नैन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमित कुमार चौहान व प्रोबेशन अधिकारी जूनियर असिटेंट अभिषेक गौतम, महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव (संविदा), वनस्टॉप सेंटर मेनेजर प्रियंका यादव, मनोज यादव, कॉलेज प्रबंधक डॉ नवीनचंद्र गौड़,  प्रिंसिपल रोहिताश कुमार, शिक्षिकाएं, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, समूहसखी, एवं लाभार्थी मौजूद रहीं।

माननीय राज्य महिला आयोग सदस्या डॉ। निर्मला दीक्षित ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। शिविर के उपरांत राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती आई मला दीक्षित द्वारा वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा समुचित व्यवस्थाएं पाई गई। महिला आयोग द्वारा निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी सफाई की व्यवस्था समुचित पाई जाएं।

pnn24.in

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुवे बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘इनको जब भी कोई चीज़ आ जाती है तो पाकिस्तान को आगे कर देते है’

निसार शाहीन शाह डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस…

7 hours ago

सेना के अफसर और उसकी मंगेतर के साथ पुलिस थाने में अभद्रता के आरोपों पर बीजेडी का प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: ओडिशा में आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ पुलिस कस्टडी में…

7 hours ago

लेबनान पर इसराइल के ताज़ा अटैक से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में इसराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ…

1 day ago