फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आधी आबादी को हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में स्वावलंबन कैंप का आयोजन हुआ। इस कैंप का शुभारंभ जीजीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ शालिनी दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कैंप में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि की जानकारी दी गई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शालिनी दुबे ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता व्यक्त करते हुए अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
डीपीओ संजय कुमार निगम बताते हैं कि उप्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वृद्धा पेंशन योजना, पति की मृत्यु उपरांत पारिवारिक लाभ योजना, दिव्यांग पेंशन योजना के पात्रों को लाभांवित कराने के लिए ब्लाक स्तर पर प्रत्येक माह में स्वावलंबन कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं।
मो0 कुमेल डेस्क: महाराष्ट्र में नागपुर के महाल इलाके में दो गुटों के बीच झड़प…
शफी उस्मानी डेस्क: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलमा-ए-हिंद, जमात-ए-इस्लामी…
आफताब फारुकी डेस्क: होली के दिन चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में एक युवक की इसलिए हत्या…
आदिल अहमद डेस्क: बीती 10 मार्च को एक लोकल यूट्यूब न्यूज चैनल पर एक किसान…
तारिक खान डेस्क: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक करवे के बीच में बने…
ईदुल अमीन डेस्क: हाथरस के सेठ पीजी बागला डिग्री कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर रजनीश कुमार…