मो0 कुमेल
डेस्क: कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने नीतीश कुमार के गठबंधन से अलग होने के बाद उन्हें गिरगिट कहा है। बताते चले नीतीश कुमार कई बार गठबंधन बदल चुके हैं। रविवार को उन्होंने महागठबंधन सरकार गिराने और फिर से नई सरकार बनाने का दावा किया।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के साथ ही इंडिया गठबंधन से अलग होने का एलान भी कर दिया है। बिहार में तेज़ी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर अब तक शांत रही कांग्रेस अब नीतीश कुमार पर पलटवार कर रही है।
जयराम रमेश ने नीतीश की घोषणा के बाद टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है, “बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी।
जयराम रमेश ने कहा, “बिलकुल साफ़ है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।”
रेहान सिद्दीकी डेस्क: शनिवार को सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड की सड़कों पर लाखों लोग उमड़…
मो0 कुमेल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की नेता और केदारनाथ से विधायक आशा नौटियाल ने…
सबा अंसारी डेस्क: बिहार में होने वाले आगामी चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस ने…
शफी उस्मानी डेस्क: असम के कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट…
आफताब फारुकी डेस्क: डीआरडीओ का वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ‘ज़ारा दासगुप्ता' नाम का इस्तेमाल करने वाली…
फारुख हुसैन डेस्क: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के गड़रा गांव में शनिवार को आदिवासी…