Health

क्या कम उम्र में आपके भी बाल हो रहे है सफ़ेद, अपनाए ये उपाय

शिखा प्रियदर्शिनी

डेस्क: कहते हैं उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों के सफेद होने की दिक्कत भी आम होने लगती है। लेकिन, कम उम्र में भी बाल खूब सफेद होते हैं। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हों या फिर धूप में जरूरत से ज्यादा रहना, बालों की प्राकृतिक रंगत पर असर पड़ता है और बाल सफेद नजर आना शुरू हो जाते हैं। पहले एक-आधा बाल सफेद नजर आता है तो धीरे-धीरे पूरे सिर की जड़ें ही सफेद दिखने लगती हैं।

ऐसे में बालों के समय से पहले सफेद होने की दिक्कत को कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से दूर किया जा सकता है। यहां ऐसे ही कुछ पत्तों का जिक्र किया जा रहा है जिनके इस्तेमाल से बालों की सफेदी दूर होती है और वो एकबार फिर काले दिखने लगते हैं। इन पत्तों का इस्तेमाल आसान भी है और किफायती भी। जानिए इन्हें कैसे लगाएं बालों पर।

करी पत्ते

समय से पहले सफेद होते बालों को काला बनाने में करी पत्तों का कमाल का असर नजर आता है। इन पत्तों में विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों का रंग गहरा करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इन पत्तों में सेलेनियम, जिंक, आयोडीन और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इन पत्तों को पीसकर हेयर मास्क की तरह भी बालों पर लगाया जा सकता है।

अमीनो एसिड्स से भरपूर करी पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर तेल बनाएं। इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार सिर पर लगाया जाए तो समय से पहले सफेद होते बालों की दिक्कत दूर होती है और बालों को काला बनने में मदद मिलती है। बालों को काला बनाने के लिए करी पत्तों को पीसकर भी पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को नारियल तेल के साथ और मेथी के दानों के साथ पकाकर बालों पर लगाया जा सकता है। इस तरह इस्तेमाल करने पर भी बाल काले होते हैं।

मेहंदी

बालों पर मेहंदी  के पत्ते अत्यधिक प्रचलन में हैं। मेहंदी के पत्तों से बाल लाल ना हो जाएं यह सुनिश्चित करने के लिए मेहंदी के पत्ते पीसकर इनमें काली चाय या फिर कॉफी मिला लें। इस मिश्रण में एक चम्मच नारियल या सरसों का तेल भी मिला लें। बालों पर आधे से एक घंटे मेहंदी को लगाए रखें और फिर सिर धो लें। महीने में एक बार बालों पर इस तरह मेहंदी लगाई जाए तो बाल काले होने लगते हैं।

Banarasi

Recent Posts

शादी टूटने से नाराज़ युवक ने युवती के घर जाकर उसके भाई का किया कत्ल और खुद को लगा लिया फांसी

मो0 कुमेल कानपुर: फिरोजाबाद में हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां शादी…

1 hour ago

औसानगंज गोली काण्ड: होली की रात गोली लगने से घायल ‘रंगोली’ की इलाज के दरमियान हुई मौत, परिजनों ने लगाया औसानगंज तिराहे पर जाम

शफी उस्मानी वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित औसानगंज तिराहे पर कल…

2 hours ago

कीचड़ की होली खेलना पड़ा किशोर को महंगा, कीचड का छींटा पड़ने से नाराज़ युवक ने मारी किशोर को गोली

अनिल कुमार डेस्क: सहरसा जिले में एक युवक को कीचड़ होली खेलना भारी पड़ा है। दरअसल…

24 hours ago

सरकार ने जिस किसान को ‘युवा किसान पुरस्कार से नवाज़ा, आखिर क्यों उसने किया अपने खेत में आत्महत्या

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के एक किसान का शव उसके खेत में…

1 day ago