तारिक़ खान
डेस्क: पश्चिम बंगाल का बर्धमान जिले का रानीगंज इलाके में डकैती के दरमियान एक पुलिस कर्मियों ने 7 असलहाधारी डकैतों के छक्के छुड़ा डाले। दोनों तरफ से आमने सामने जमकर गोलियां चली जिसमे पुलिस कर्मी की गोली से एक डकैत घायल भी हो गया है। पुलिस कर्मी की बहादुरी से डकैत लुट का एक थैला छोड़ कर भाग खड़े हुवे है।
मेघनाथ के हाथ में बंदूक थी। डकैत समझ जाता है कि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। उसे देख कर डकैत दुकान के अंदर चला जाता है। दूसरे डकैतों को अलर्ट करता है और एक बार फिर बाहर आ जाता है। इस बीच वो लड़खड़ा कर सीढ़ियों पर गिर जाता है पर फौरन ही संभल कर खड़ा हो जाता है। डकैत एक बार फिर मेघनाथ पर गोलियां चलाना शुरू कर देता है। जवाब में पुलिसकर्मी मेघनाथ भी गोलियां चलानी शुरू कर देता है। फिर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देता है कि एक-एक करके 7 डकैत दुकान से बाहर निकलते हैं।
सबके हाथों में बंदूकें हैं और सभी एक साथ पुलिसकर्मी पर गोलियां चला रहे हैं। इतने में पुलिसकर्मी की गोली एक डकैत के पैर में लग जाती है। वो गिर जाता है। उसके बाकी साथी मेघनाथ पर गोलियां चलाना जारी रखते हैं। एक डकैत के हाथ में वो थैला भी दिखाई देता है जिसमें लूटे गये जेवरात मौजूद थे। इतने में सभी एक-एक करके भागने लगते हैं। एक डकैत घायल हुए डकैत को बाइक पर बैठाता है और तीनों किसी तरह जान बचा कर भाग निकलते हैं। इस दौरान डकैत जेवरात से भरा एक बैग छोड़ अपने पीछे छोड़ जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, डकैतों की उम्र 22 से 25 साल के बीच थी। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पता चला कि आईसी श्रीपुर मेघनाथ मंडल डकैती की खबर मिलते ही फौरन ज्वैलरी शॉप के बाहर पहुंच गये। और बाहर भागने की कोशिश करते डकैतों पर फायरिंग कर दी। मगर डकैत तब भी नहीं माने, उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में एक वाहन को लूटने की कोशिश भी की। पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड की गिरिडीह पुलिस की मदद से एक डकैत को धर दबोचा है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सुरक्षा कर्मी से छीनी हुई बंदूक भी बरामद कर ली है।
सबा अंसारी डेस्क: बेवफाई पत्नी ने किया वह भी एक दो नही बल्कि 8 अलग…
शफी उस्मानी वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के…
ए0 जावेद वाराणसी: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज तिराहे पर होली की रात…
सबा अंसारी डेस्क: सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर महज आठ दिनों के मिशन पर गए…
शफी उस्मानी डेस्क: पिछले कुछ समय से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कुछ सहयोगी…
तारिक खान डेस्क: नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की…