मो0 कुमेल
डेस्क: एल्विश यादव एक बार फिर बुरे फंसते हुवे नज़र आ रहे है। महिला अभिनेत्री पर भद्दे कमेन्ट मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया है। आरोप है कि एल्विश ने एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग के लिए अपमानजनक बयान दिए हैं। महिला आयोग ने एल्विश को 17 फरवरी को पेश होने को कहा है।
इस मामले में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इंडिया टुडे को बताया है कि एल्विश यादव का कॉमेंट गलत है। उन्होंने कहा, हम एल्विश के कॉमेंट की निंदा करते हैं। ये गलत है। राज्य सरकार और महिला आयोग समन जारी करेगा। इन लोगों को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए।बताते चले कि एल्विश यादव ने साथ में एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। इसमें दोनों ने चुम दरांग और करण वीर मेहरा का मजाक उड़ाया। करण भी बिग बॉस 18 का हिस्सा थे। इस पॉडकास्ट के एक हिस्से में एल्विश ने कहा, ‘करण वीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई। किसका टेस्ट इतना खराब होता है? और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (फिल्म) में किया है। मैच कर रहा है कुछ?’
गौरतलब हो कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 में रिलीज हुई थी। इसमेें आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में चुम दरांग ने भी काम किया था। दरांग ने एल्विश के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अपने इंस्टा पर एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, किसी की पहचान और नाम का अनादर करना ‘फन’ नहीं है। किसी की उपलब्धियों का उपहास बनाना ‘मजाक’ नहीं है। अब समय आ गया है कि ह्यूमर और नफरत के बीच के अंतर को समझें। इससे भी ज्यादा निराशा की बात है कि ये सिर्फ मेरे समाज और कल्चर के बारे में ही नहीं है। बल्कि ये मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली की फिल्म का भी अनादर है।उन्होंने आगे लिखा, मैं पूर्वोतर भारत के रहने वाले सभी साथी और नस्लवाद का सामने करने वाले सभी लोगों के साथ हूं। हम सभी सम्मान, गरिमा और समानता के हकदार हैं। आइए नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाएं और सहानुभूति, दया और आपसी समझ की संस्कृति को बढ़ावा दें।
वही एल्विश यादव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने X प्रोफाइल पर लिखा, मेरे पॉडकास्ट के एक बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। किसी को टारगेट या अपमानित करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं सम्मान और सबको एक साथ लेकर चलने में भरोसा रखता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं उनको पता है कि मेरे मन में सभी के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है, जिसमें मेरे शब्दों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ये पूरा मामला नस्लवाद के झूठे आरोपों पर आधारित है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आगे से कोई इसको गलत तरीके से पेश ना करे, इसलिए पॉडकास्ट से इस हिस्से को हटा दिया गया था। मैंने अपने ब्लॉग में इस पर सफाई भी दी।
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र में उर्दू भाषा पर छिड़ी बहस के बीच कवि, गीतकार और…
मो0 कुमेल डेस्क: कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आनंदपुरी चौकी…
तारिक खान डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा में मरने वाले…
रेहान सिद्दीकी डेस्क: इंद्रजीत सरोज के भगवान को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा की…
तारिक आज़मी डेस्क: सुप्रीम कोर्ट में आज वक़्फ़ संशोधन अधिनियम से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई…
शफी उस्मानी डेस्क: सपा नेता ने कहा कि जब मुस्लिम आक्रांता यहां लूटपाट कर रहे…