Bihar

धूमधाम से मनाया गया संत गाडगे जयंती

उमेश गुप्ता  

बिल्थरारोड(बलिया): सीयर ब्लाक के तुर्तीपार चौराहा समीप संत गाडगे प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती धूमधाम के साथ  मनाई गई। इस दौरान लोगों ने संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। आयोजित समारोह में लोकसभा सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने संत गाडगे को महान समाज सुधारक बताया।

उन्होंने कहा कि संत ने अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता के लिए व्यापक रूप से जन-जागरण किया। संत के उपदेशों व उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर शोषणविहीन समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। पूर्व प्रधान अखिलेश कन्नौजिया ने संत के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए।

मौके पर सभासद मोहम्मद सद्दाम, राजन कन्नौजिया,अमलेश कुमार, रामाश्रय यादव प्रधान, गंगा कन्नौजिया, सर्वेश कन्नौजिया प्रधान, राजू, दिनेश,कपूर चंद महेंद्र,डा मनोज कन्नौजिया,आशिष,रूपचन्द शैलेन्द्र, अशोक, आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts