मो0 कुमेल
डेस्क: पंजाब के किसान संगठनों ने पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच करने का एलान किया था, उससे एक दिन पहले ही कई किसान नेताओं को हिरासत में लेने की ख़बरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) उगरहां के नेता जोगिंदर सिंह उगरहां के घर पर भी छापा मारा लेकिन वो नहीं मिले।
बैठक के बाद जोगिंदर सिंह उगरहां ने कहा कि पांच मार्च को किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वो किसान समर्थक हैं लेकिन उनकी अधिकांश मांगें केंद्र सरकार ही पूरी कर सकती है। जिसके बाद आज पूरे पंजाब से कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है जिनमें राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर के नेता हैं। कई नेताओं के यहां पुलिस ने रात में और तड़के छापा मारा है।
किसान नेता रमिंदर पाटिला ने कहा, ‘मुख्यमंत्री भड़क गए थे। हम 18 मांगों को लेकर गए थे और अभी 8वीं मांग को हमने पढ़ना शुरू किया तभी मुख्यमंत्री उठ खड़े हुए और पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच न करने को कहा। मुख्यमंत्री का यह बर्ताव निंदनीय है। एक मुख्यमंत्री को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। हम पांच मार्च को आएंगे और मुख्यमंत्री को बैठने के लिए दबाव बनाएंगे।’
एच0 भाटिया डेस्क: मेरठ हत्याकांड के बाद से प्रदेश में आए दिन पति के कत्ल…
विक्की खान डेस्क: कटनी में शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के शिक्षक लाल नवीन…
शफी उस्मानी डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में शुक्रवार को…
ए0 जावेद डेस्क: पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर गोपालजी कुशवाहा की टीम को…
तारिक खान डेस्क: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बनी पेंटिग्स को लेकर जमकर हंगामा हुआ है।…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई…