शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित औसानगंज तिराहे पर कल शुक्रवार होली की रात में हुवे गोली काण्ड में घायल सुनील कुमार उर्फ़ रंगोली की इलाज के दरमियान कल देर रात ट्रामा सेंटर में मौत के बाद परिजनों की नाराज़गी आज सड़क पर दिखाई दे रही है और उन्होंने औसानगंज तिराहे पर अभियुक्तों के गिरफ़्तारी की मांग को लेकर जाम लगा रखा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से वार्ता कर रही है।
घटना के संबंध में सुनील के भाई अमन ने बताया कि सुनील होली खेल घर लौटा था। वह घर के गेट पर खड़ा था तभी बाइक सवार बदमाशों उसके ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली सुनील के सीने में लगी। गोली चलने की आवाज सुन परिजन घर से बाहर निकले तो देखा कि सुनील जमीन पर गिरकर तड़प रहा था। उसको इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर डीसीपी काशी जोन गौरव बांसवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे घंटना के संबंध में पुलिस ने सुनील के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि सुनील को आपसी रंजीश में गोली मारी गई है। गोली मारने वाले बदमाशों को चिन्हित करने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की तलाश पूरी रात पुलिस करती रही।
इस दरमियान आज शनिवार दोपहर में मृतक के परिजनों और मोहल्ले वालो ने औसानगंज तिराहे पर धरना दे दिया और अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है। परिजनों से पुलिस अधिकारियों की वार्ता समाचार सम्पादित करते समय तक जारी रही। विभिन्न थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है और उच्चाधिकारी परिजनों से वार्ता कर उनको संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे है।
रेहान सिद्दीकी डेस्क: शनिवार को सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड की सड़कों पर लाखों लोग उमड़…
मो0 कुमेल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की नेता और केदारनाथ से विधायक आशा नौटियाल ने…
सबा अंसारी डेस्क: बिहार में होने वाले आगामी चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस ने…
शफी उस्मानी डेस्क: असम के कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट…
आफताब फारुकी डेस्क: डीआरडीओ का वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ‘ज़ारा दासगुप्ता' नाम का इस्तेमाल करने वाली…
फारुख हुसैन डेस्क: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के गड़रा गांव में शनिवार को आदिवासी…