Categories: UP

सांसद अफजाल अंसारी के घर ईद के पहले आई खुशियाँ, मुख़्तार अंसारी पुत्र विधायक अब्बास अंसारी जेल से रिहा

शहनवाज़ अहमद

गाजीपुर: गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के घर युसुफपुर मुहम्मदाबाद स्थित फाटक पर ईद के पहले ही खुशियों ने दस्तक दे दिया है। आज अफजाल अंसारी के भतीजे पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पुत्र विधायक अब्बास अंसारी जेल से रिहा हो गये। अब्बास अंसारी की जेल से हुई रिहाई ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।

मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल 8 महीने बाद जेल से रिहा किया गया है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 7 मार्च 2025 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब्बास अंसारी की रिहाई का आदेश आज शुक्रवार को चित्रकूट कोर्ट से आया।

कोर्ट ने 2-2 लाख रुपये के जमानतदारों की जमानत पर उनकी रिहाई का आदेश भेजा, जिसके बाद जेल प्रशासन ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें रिहा कर दिया। अब्बास अंसारी को नवंबर 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे चित्रकूट जेल भेजा गया था। अब्बास अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें 7 मार्च 2025 को जमानत दे दी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अब्बास अंसारी की रिहाई संभव हुई। अब्बास अंसारी नवंबर 2022 में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में थे।

pnn24.in

Recent Posts

संभल शाही जामा मस्जिद के प्रबंधन करने वाली संस्था के सदर एड0 जफ़र अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तारिक खान डेस्क: संभल पुलिस ने संभल जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और एडवोकेट…

6 hours ago

कुत्तो ने खोदी रेत और ज़मीन ने उगली लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

इमरान सागर शाहजहांपुर. सिंघापुर स्थित शारदा नहर के किनारे एक महिला का शव रेत में दफ्न…

8 hours ago

बोले तेजस्वी यादव ‘नीतीश कुमार के स्वास्थ की ऐसी स्थिति है तो सरकार कौन चला रहा है?’

अनिल कुमार पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी…

9 hours ago