Bihar

केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजो के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत

ईदुल अमीन

डेस्क: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई। घटना बिहार के नवगछिया के जगतपुर गांव की है जहां नित्यानंद राय के दो भांजों में पानी को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय की चचेरी बहन हिना यादव के दो बेटे विश्वजीत उर्फ़ बिक्कल यादव और जयजीत यादव के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ।

ये विवाद इतना बढ़ा कि इसमें गोलीबारी हुई। घटना में गोली लगने से विश्वजीत यादव की मौत हो गई वहीं जख्मी जयजीत यादव का इलाज चल रहा है। इस विवाद में बीच बचाव करने आईं नित्यानंद राय की चचेरी बहन हिना यादव के हाथ में भी गोली लगने की ख़बर है। हिना यादव और जयजीत यादव का इलाज भागलपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है।

गांव में पुलिस कैंप कर रही है, वहीं भागलपुर के निजी नर्सिंग होम के बाहर भी पुलिस कैंप किए हुए है। मुखिया प्रदीप यादव ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, ‘गोली चली, कैसे चली ये जानकारी नहीं है। लेकिन पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें भाई-भाई में गोली चली है।’ नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया, ‘पुलिस को सुबह आठ बजे इस घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।’

उन्होंने बताया कि ‘गोलीबारी घटना में मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया नल को लेकर विवाद सामने आ रहा है। हम लोग बयान दर्ज कर रहे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल भी घटना पर मौजूद है जिसमें एक गोली और एक खोखा बरामद हुआ है।’

pnn24.in

Recent Posts

लखनऊ: मंदिर के पास मिला बछड़े का कटा हुआ सर, पुलिस जुटी जांच में

मो0 कुमेल लखनऊ: मदेयगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को गोवंश का कटा…

13 hours ago

आरटीआई में होने वाले संशोधनों के खिलाफ प्रेस क्लब के बाहर सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आदिल अहमद डेस्क: 21 मार्च को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में सामाजिक कार्यकर्ता…

13 hours ago

सांसद अफजाल अंसारी के घर ईद के पहले आई खुशियाँ, मुख़्तार अंसारी पुत्र विधायक अब्बास अंसारी जेल से रिहा

शहनवाज़ अहमद गाजीपुर: गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के घर युसुफपुर मुहम्मदाबाद स्थित फाटक पर…

15 hours ago

गाजीपुर: गोलियों की तड़तडाहट से गूंजा खानपुर, दो युवको की गोली मार कर हत्या

शहनवाज़ अहमद गाजीपुर: गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी मलहिया बगीचे में 4…

15 hours ago