अनिल कुमार
डेस्क: सहरसा जिले में एक युवक को कीचड़ होली खेलना भारी पड़ा है। दरअसल धुड़खेल होली के दौरान एक युवक ने बाइक सवार युवक पर कीचड़ फेंक दिया, जिससे नाराज बाइक चालक ने किशोर को गोली मार दी। गोली लगने से युवक जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सहरसा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नौहट्टा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी बाइक सवार के पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और होली के उत्सव के बीच घायल युवक के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
आदिल अहमद डेस्क: महाराष्ट्र में औरंगजेब पर शुरू हुआ विवाद के मुगल शासक के कब्र…
तारिक खान डेस्क: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले अंधविश्वास की बड़ी घटना सामने आई है।…
आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के एक किसान का शव उसके खेत में…
सबा अंसारी डेस्क: रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के मदरसा पुरूवा मजरे जलालपुर धई गांव…
तारिक खान डेस्क: छतरपुर पुलिस ने टीआई अरविन्द कुजूर के सुसाइड केस की गुत्थी सुलझा ली…
निलोफर बानो डेस्क: सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्रांतर्गत अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल…