आज से उत्तर प्रदेश में सुबह और रात को छाएगी धुंध, तापमान में भी दर्ज होगी गिरावट

तारिक़ खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश में सोमवार से रात और सुबह धुंध छाने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। रात 12:00 बजे के बाद से लेकर सुबह 4:30 तक हल्की धुंध छाई रहेगी, जिसको हल्का कोहरा भी कह सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी गिरना आज से शुरू हो जाएगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गुलाबी सर्दी की एंट्री उत्तर प्रदेश में हो चुकी है। इसी के तहत सोमवार से सुबह और रात में धुंध लोगों को सड़कों पर दिखने लग जाएगी। अधिकतम अगले दो हफ्ते तक स्थिर रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सबसे कम न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में मेरठ में दर्ज किया गया, जहां पर 21 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा कानपुर और हरदोई में भी न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दूसरे जिलों में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी यह न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिरने का पूर्वानुमान है।

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लेकर 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *