बुआ -भतीजे के खेल में 15 वर्षो से उत्तर प्रदेश का विकास रुक गया है-अमित शाह

संजय ठाकुर 

मऊ : मधुबन में शुक्रवार दिन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा,बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि बुआ-भतीजे के खेल में सूबे का विकास 15 वर्षों से रूका पड़ा है।  उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का काम नहीं कारनामा बोल रहा है। भाजपा की प्रदेश में उभरती ताकत से घबड़ाई सपा सरकार कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसमें एक से पिता परेशान है तो दूसरे से मां परेशान है। राहुल गांधी के आंख पर लगे इटालियन चश्मे से मोदी सरकार का विकास कार्य नहीं दिख रहा है। चश्मा उतार कर देखें तो 93 विकास की योजनाएं दिखेंगी। केन्द्र की भाजपा सरकार सूबे के विकास के लिए प्रति वर्ष एक लाख करोड़ रुपए भेंजती रही है, जिसको चाचा-भतीजे ने हजम कर लिया है। 

सपा व कांग्रेस का एक होना साबित करता है कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन कर रहेगी।
अमित शाह मधुबन विधान सभा क्षेत्र के सुल्तानपुर बारहगॉवा स्थित पांतीरोड पर खेल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित चुनावी विशाल  जनसभा को सम्बोधित करते कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज को माफ करने के साथ अगला कर्ज को ब्याज मुक्त कर दिया जाएगा। 
सपा सरकार में सबसे अधिक बलात्कार हूए हैं। इसमें आजम खान, गायत्री प्रसाद प्रजापति, अतीक अहमद व बसपा में मुख्तार अंसारी, अफजाल जैसे गुंडों व भ्रष्टाचारियों से मुक्ति पाने के लिए जनता भाजपा को सूबे की बागडोर सौंपकर दम लेगी। इसके साथ ही किसानों के गन्ना बकाया मूल्य का 14 दिन के अंदर भुगतान कराया जाएगा। भाजपा सरकार प्रदेश में बनते ही किसानों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। 
कार्यक्रम को सांसद हरिनारायण राजभर, भरत भैया, प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त, मंगरू प्रसाद गुप्त, मनीष मिश्र आदि ने सम्बोधित करते सपा सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताया| कार्यक्रम में सपा, बसपा, भासपा के दर्जन भर नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इनमें सपा एमएलसी यशवंत सिंह के मामा रामअवध सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जबकि सपा, बसपा व भासपा के रविन्द्र गुप्त, सुदामा चौहान, अनिल यादव, स्वदेश मल्ल,आदि शामिल रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *