बलिया की प्रमुख खबरें Pnn24-news पर

अन्जनी राय / वेदप्रकाश शर्मा

एक पर दुष्कर्म और छह लोगों पर दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा।

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने भाखर निवासी अनूप पासवान पुत्र अनिल पासवान समेत दो के खिलाफ धारा  376, 511, 427 भादवि का अभियोग पंजीत किया है। इन अभियुक्तों पर वादिनी के घर में घुसकर अश्लील हरकत व छेड़खानी के साथ ही दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप है। उधर, गड़वार पुलिस ने सिकरिया निवासी भगवान पासवान पुत्र सच्चिदानन्द पासवान समेत 04 लोगों के खिलाफ धारा 354 क, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीत किया है। इन पर वादी की लड़की के साथ छेड़खानी करने व गाली गलौज के साथ ही जान माल की धमकी देने का आरोप है। इसके अलावा गड़वार पुलिस ने बिसुकिया निवासी मिथलेश पुत्र गुलाब समेत दो लोगों के खिलाफ माननीय न्यायालय के आदेश पर धारा 354 क, 323, 504 भादवि व 11/12  पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीत किया गया है। इन अभियुक्तों पर वादी की 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप है।

ददरी मेला : कौव्वाली मुकाबले में फनकारों ने बांधा समां

बलिया : ददरी मेला के भारतेन्दु मंच पर जौनपुर की कौव्वाला शमा परवीन और बलिया के इकबाल वारसी के बीच मुकाबला हुआ। दोनो ही फनकारों ने कार्यक्रम की शुरूआत ईश्वर वंदना से करने के बाद दर्शकों के रूख को भांपते हुए शायरी एवं गजलों से दर्शकों में आनंद का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  बिल्थरारोड के विधायक गोरख पासवान ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त एवं ईओ संतोष मिश्र ने विधायक श्री पासवान को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इकबाल वारसी ने ईश वंदना करते हुए ईश्वर एवं अल्लाह दोनो को एक बताया। शमा परवीन ने नौजवानों का नशाखोरी से मुक्त रहने का आह्वान अपनी गजल के माध्यम से किया। शकील आलम, विनोद सिंह, झब्बू मिश्र, चंदन गुप्त, पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक मौजूद रहे।

केडीबी डिग्री कालेज : केवल अध्यक्ष पद के लिए 4 दिसंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव।

बलिया : कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज में छात्र संघ चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में लिंगदोह कमेटी के नियमों के आधार पर महामंत्री पद के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी राम अवध पांडेय ने बताया कि महामंत्री पद के लिए सूरज कुमार का नामांकन उम्र अधिक होने के कारण खारिज किया गया है। इसके चलते महामंत्री पद पर सिर्फ रमेश कुमार गुप्ता ही प्रत्याशी रह गये है। इसी तरह उपाध्यक्ष,पुस्तकालय मंत्री एवं कला संकाय पद पर पहले से एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इस तरह महामंत्री, उपाध्यक्ष,पुस्तकालय मंत्री व कला संकाय प्रतिनिधि का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 04 दिसम्बर को होने वाले इस चुनाव में सिर्फ अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के लिए ही मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

पिता को गोली मार बदमाशों ने लूटी बाइक, शादी समारोह से भाग लेकर लौट रहे थे पिता-पुत्र

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव कि सामने शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशों ने विजय प्रताप यादव (50) निवासी हड़िहाकलां को गोली मारकर बाइक लूट ली। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह अपने बेटे सत्यजीत यादव के साथ दरांव गांव में अपने रिश्तेदार में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कायम कर लिया है।

अब हेडमास्टर से भी लेनी होगी एमडीएम खाद्यान्न की प्राप्ति रसीद।

बलिया : जिलाधिकारी ने समस्त कोटेदारों को आदेश दिया है कि मिड-डे-मिल के खाद्यान्न का उठान करने के बाद खाद्यान्न की प्राप्ति रसीद सम्बन्धित स्कूल के हेडमास्टर व प्रधान से प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एकल प्राप्ति मान्य नही होगी। इसका सत्यापन प्रत्येक महीने खाद्यान्न निकासी के समय विकास खण्ड के खाद्य विपणन निरीक्षक करेंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है। बीएसए द्वारा अवगत कराया गया था कि एमडीएम का खाद्यान्न सीधे ग्राम प्रधान को ही उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन कई स्कूल पर इसकी जानकारी नही हो पाती थी और आय व्यय अवशेष का अंकन सही से नही हो पाता था। इसे गंभीरता से लेते जिलाधिकारी ने डीएसओ को उपरोक्त आदेश दिया।

छात्रसंघ चुनाव : सोनू अध्यक्ष, अंशुमान के सिर बंधा महामंत्री का सेहरा

बलिया : अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा में रविवार को छात्रसंघ चुनाव भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर सोनू कुमार वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिदद्वंदी आनन्द कुमार सिंह को 232 मतों तथा उपाध्यक्ष पद पर दिपेन्द्र कुमार तिवारी ने धनजी याइव को 111 मतों से हराकर जीत दर्ज किया। अंशुमान प्रताप सिंह ने जयबहादुर सिंह को 32मतों से पराजित कर महामंत्री के पद पर विजय पताका फहराया। वहीं पुसतकालय मंत्री सौरभ  कुमार गुप्ता व कला संकाय चन्दन कुमारन ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। अपने प्रत्याशियों की जीत से समर्थकों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा में छात्रसंघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 10  प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। कला संकाय व पुस्तकालय पद पर एक-एक प्रत्याशी हाने के चलते निर्विरोध चुना जाना तय था। रविवार की सुबह  09 बजे मतदान शुरू हुआ,  जो अपराह्न 02 बजे बजे तक चला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार पाठक ने बताया कि कुल  1711 मतों में 1036  मत पड़े थे,  जिसमें 58 मत अवैध हुए। एसडीएम बैरिया अरविन्द कुमार व सीओ त्रयंम्बकम नाथ दूबे की देखरेख में मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *