पुलिस से नही मिल रहा न्याय,महिला ने थाने मे किया आत्मदाह का प्रयास

रॉबिन कपूर 
फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया सरफाबाद निवासी महिला नगीना ने तीन पति द्वारा छोड़े जाने से परेशान होकर थाने में ही आत्मदाह  का प्रयास किया| पुलिस ने आग लगाने से पूर्व ही महिला को पकड़ लिया | यदि पुलिस पूर्व में कार्यवाही करती तो महिला को आत्मदाह का प्रयास ना करना पड़ता| पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिये उसके पति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी रफीक की पुत्री नगीना का विवाह वर्ष 2012 में गुलरिया निवासी मुज्जमिल के साथ हुआ था| उसके 3 साल का एक पुत्र हुसैन बाबू भी है| मुजम्मिल गुजरात में नौकरी करता है | उसे पता चला की उसके पति ने कन्नौज से दूसरा विवाह कर लिया| उसका आरोप था की उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया | जिसके बाद उसे छोड़ दिया| उसने बीते 24 अप्रैल को थाने में शिकायत भी की| उसका कहना है कि एसपी से भी भेट की| लेकिन उसकी समस्या का हल नही निकला|

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *