आज 9 फरवरी दिन शुक्रवार का राशिफल और पंचांग

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

मेष –आज का दिन आपको आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

वृष – आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद प्राप्त होगा आप परिवार के साथ किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन – आज सफलता प्राप्ति और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

कर्क –आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करें शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन कर सकती है, आकस्मिक खर्च के योग दिख रहे हैं। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है।

सिंह-आज परिवार में मनमुटाव का माहौल रह सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन शुभ नहीं है।

कन्या –आज शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनकी वजह से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल असफल रहेगी।

तुला –आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी ऐसे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न होगा।

वृश्चिक –आज परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी।

धनु – आज का दिन कष्ट देने वाला हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद से बचें। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर –आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ हो सकता।

कुंभ –आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

मीन – आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी रह सकती है। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12बजे तक निशुल्क

शुक्रवार, फरवरी ०९, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०७:०३ सूर्यास्त: १८:१९
हिन्दु सूर्योदय: ०७:०६ हिन्दु सूर्यास्त: १८:१५
चन्द्रोदय: २६:३९+ चन्द्रास्त: १३:११
सूर्य राशि: मकर
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य नक्षत्र: धनिष्ठा
द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर
वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर
हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण फाल्गुन – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४
पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: नवमी – १२:१६ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: अनुराधा – १६:५६ तक
योग: ध्रुव – ११:०० तक प्रथम करण: गर – १२:१६ तक द्वितीय करण: वणिज – २५:२७+ तक
अशुभ समय दूमुहूर्त: ०९:२० – १०:०५
वर्ज्य: २३:१३ – २५:०१+ १३:०३ – १३:४८
राहुकाल: ११:१७ – १२:४१ गुलिक काल: ०८:३० – ०९:५४ यमगण्ड: १५:२८ – १६:५१
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१८ – १३:०३
अमृत काल: कोई नहीं

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *