परियोजना अधिकारी, रिटायर्ड फौजी के घर 18 लाख की चोरी

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : शहर में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार दोपहर परियोजना अधिकारी ऊषा गुप्ता और रिटायर्ड फौजी सुरेश मणि त्रिपाठी के मकान का ताल तोड़कर नकदी समेत करीब 18 लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए। सलोरी मुहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से खलबली मच गई।

ओम गायत्री नगर सलोरी मुहल्ले में रहने वाले सुरेश मणि त्रिपाठी भूतपूर्व सैनिक है। इस वक्त वह एक स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्‍‌नी भी शिक्षिका है। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद पति-पत्‍‌नी भी स्कूल में पढ़ाने के लिए चले गए। दोपहर बाद घर लौटे तो मकान का ताला टूटा था। भीतर के कमरों में सामान बिखरा हुआ था और आलमारी खुली थी। आलमारी में रखा 50 हजार रुपये और करीब 10 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। मेडल व अन्य कीमती सामान भी नहीं था। इसी मुहल्ले में परियोजना अधिकारी ऊषा गुप्ता भी रहती हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर में ताला बंद करके दफ्तर चली गई। ऑफिस में याद आया कि वह एक फाइल घर में ही भूल गई। दोपहर करीब दो बजे वह घर पहुंची तो ताला टूटा और कमरों में बिखरा सामान देख दंग रह गई। आलमारी में रखा करीब डेढ़ लाख रुपया और पांच लाख के जेवरात गायब थे। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उनके मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था। ऐसे में संदेह है कि चोरी में किसी आसपास के शख्स की मुखबिरी हो सकती है। रिटायर्ड फौजी के मकान में भी तीन घटे के भीतर चोरी हुई। चौकी इंचार्ज ईश्वर शरण दुर्ग विजय का कहना है कि कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *