बहराइच व्हाट्सप पर आई फ़ोटो देख दुल्हे ने फेरे लेने से किया साफ इनकार

सुदेश कुमार

बहराइच। शादी का दिन था, बारात आ चुकी थी, वर माला हो गई थी, सात फेरों की तैयारी हो रही थी। लेकिन अचानक दूल्हे का फोन बजा और उसने दुल्हन की मांग भरने से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। दरअसल व्हाट्सएप में दूल्हे ने जैसे ही मैसेज देखा तो उसकी आंखे फटी रह गई। एक व्हाट्सएप मैसेज ने नया रिश्ते बनने से पहले ही तोड़ दिया। मामला रामगांव थाना क्षेत्र का है जहां एक दूल्हे ने शादी के दिन ही शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हे के इस फैसले से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर मैसेज की टोन लगातार बज रही थी। जैसे ही उसने मैसेज देखा तो उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा जिसको हमसफर बनाने के लिए मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लेने की तैयारी व्हाट्सएप में उसी की तस्वीर प्रेमी के साथ थी। जिससे नाराज दूल्हा अपने घर बिना विवाह किए लौट आया। रामगांव थाना के बेगमपुर के रहने वाले एक ग्रामीण की बेटी की शादी थी। बारात मोतीपुर थाना के पेटरहा गांव से आई। खुशियों के माहौल में विवाह के रस्में शुरू हुई। नाचते बाराती बारात लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि बारात में लड़की का पूर्व प्रेमी भी शामिल था। बारात का खाना पीना हुआ, यहां तक सब ठीक रहा। इस दौरान दूल्हे के व्हाट्सएप पर मैसेज टोन बजती रही।
दूल्हा शादी की अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए मंडप में पहुंचा, तो मैसेज टोन बजने पर मोबाइल देखने लगा। व्हाट्सएप चेक किया तो लड़की के प्रेमी ने पुरानी यादों की कई तस्वीरें साझा की थी जिसे देख वो दंग रह गया। दूल्हा उठकर चल दिया। लड़की वालों ने समझाने की कोशिश की तो, मारपीट की नौबत आ गई। लड़की वालों ने यूपी 100 पुलिस को फोन किया। इस बीच बिन ब्याह किए दूल्हा वापस घर लौट गया। शुक्रवार की सुबह से ही लड़की व लड़के वालों के बुजुर्ग पंचायत कर रहे हैं। लड़के पक्ष का कहना है कि शादी के लिए जेवरात व अन्य सामान दे दिया था, जिसे वापस किया जाए। रामगांव एसओ ब्रह्मानन्द सिंह का कहना है कि बीती रात घटना की सूचना मिलने पर यूपी 100 की पुलिस बेगमपुर गई थी। बारातियों व घरातियों में मारपीट हुई है। बारात वापस लौट गई है लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *