7 वर्ष की मासूम के साथ युवक ने किया दुराचार

यशपाल सिंह

आजमगढ़ अहिरौला थाना थाने के एक गांव में शुक्रवार की शाम को सात साल के मासूम बच्चे को गांव का ही 15 वर्षीय किशोर बहला-फुसला कर अपने नलकूप पर ले कर चला गया और उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। पीड़ित बच्चे से आप बीती सुनने के बाद परिजनों ने शुक्रवार की रात में ही गांव के ही एक किशोर के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

अहरौला थाने के एक गांव का सात वर्षीय बालक शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे गांव के सीवान में गया था। जहां उसके गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर मिल गया और उसे बहला-फुसला कर अपने नलकूप पर ले कर चला गया। नलकूप का रूम बंद कर उसके साथ जबरन दुराचार कर बैठा। लगभग एक घंटे बाद रोते हुए बालक अपने घर पहुंचा और अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आरोपी किशोर की तलाश में उसके घर पहुंचे,मगर वह नहीं मिला। इस पर देर रात में अहरौला थाने में फरार किशोर के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर अप्राकृतिक यौन दुराचार करने पर गांव के ही 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *