हरितिमा अभियान के तहत इलाहाबाद में लगेगें 24 लाख से अधिक पौधे़ : वाई.पी. शुक्ला

आफताब फारूकी

इलाहाबाद। जनपद में हरितक्रान्ति लाने के लिए वन विभाग रविवार से वन महोत्सव का आगाज करेग। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। पूरे जिले में हरितिमा अभियान के तहत कुल 24 लाख 27 हजार 6 सौ पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया। पूरे अभियान को नौ जोन में विभाजित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर जिला वन अधिकारी वाई.पी.शुक्ला ने बताया कि रविवार की सुबह हनुमानमंदिर के पास से शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद श्यामाचारण गुप्ता करेंगे। वन विभाग दस लाख पौधा रोपण करेगा। उसकी पुरी देखरेख भी वन विभाग ही करेगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, औद्योगिक, आवास विकास, एवं ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अभियान की शुरूआत एक जुलाई से होकर सात जुलाई तक चलेगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग अन्य विभागों के सहयोग से पूरे सितम्बर माह तक पौधा रोपण़ किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि शहर में इमली, नीम, अमताश, गुलमोहर, जगरेंड एवं छायादार और फूलदार पौधे लगाये जायेगे। इसके साथ ही अभियान में शीशम, सागौन, जामुन, अर्जुन, नीम को अत्यधिक संख्या रखने पर ध्यान दिया जा रहा है।

वन महोत्सव में वन विभाग की ओर से 267 गंगा सेवको को कानपुर में प्रशिक्षित भी किया गया है। लोगों को हरित क्रान्ति के इस मेले में पौद्या रोपण और स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण की ओर खीचने में सहायक होंगे।

अभियान में कई सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसडीओ रामानुज त्रिपाठी, डीएन सिंह, फारेस्ट रेंज आफीसर आरएन पाठक, सतीश विन्द, अजय पटेल, इन्द्रपाल अभय मिश्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *