पुरानी पेंशन के लिए भाजपा पर दबाव बनाएंगे कर्मचारी

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों की लामबंदी तेज होने वाली है। इसके मद्देनजर सोमवार को पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि अब अपनी मांगों को मनवाने के लिए राजनीतिक दबाव बनाया जाए। इसके लिए भाजपा को उसके वादे याद दिलाए जाएं।

अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय मंत्री विजय श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में भी तब उसने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का समर्थन किया था। भाजपा के सांसद व विधायकों ने कर्मचारियों के समर्थन में पत्र भी लिखा था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह वादा भूल गई है। भाजपा के मंत्रियों, विधायक व सांसदों को उनका वादा याद दिलाने के लिए कर्मचारी संपर्क अभियान चलाएंगे। भाजपा नेताओं से मिलकर हम उनका पत्र दिखाते हुए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर नैतिक आधार पर विचार करती है तो उसे अपने वादे से मुकरना नहीं चाहिए। विपक्ष और सत्ता में रहकर कर्मचारियों के साथ दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय न लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिसमें भाजपा की वादाखिलाफी को जनता के सामने लाया जाएगा। यह बताया जाएगा कि किस तरह से भाजपा ने सरकार बनाने के बाद अपने वादे को तोड़ दिया और उल्टी दिशा में काम करने लगी है।

 इस दौरान भुल्लर सिंह यादव, राजेंद्र बाबू केसरवानी, वासदेव, हरिनाथ, राज गोविंद राय, राम अचल, सुभाष चंद्र ने विचार व्यक्त किए। सबने एक स्वर में कहा कि अगर पुरानी पेंशन न मिली तो कार्य बहिष्कार करके आंदोलन होगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *