मन में आस्था, होठों पर शिव का नाम, बोल कावडिया – बोल बम

कनिष्क गुप्ता 

इलाहाबाद : सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में शिवालयों, शिव मंदिरों में भगवान शिव का दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का दौर भी तेज हो गया है। वहीं सावन के पहले सोमवार पर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों का दल भी गेरुवे वस्त्र पहनकर सड़कों पर दिखने लगा है।

सावन के पहले सोमवार पर दर्शन, पूजन और जलाभिषेक की तैयारी तेज हो गई है। एक ओर वाराणसी के बाबा विश्वनाथ तो दूसरी ओर जौनपुर के सुजावनदेव महाराज पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों का दल निकल गया है। दारागंज समेत नगर के विभिन्न घाटों पर कांवर में गंगाजल भरकर कांधे पर लेकर ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए कांवरिये पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़े हैं। उनके मन में आस्था का संगम दिख रहा है।

दूसरी ओर जनपद स्थित मनकामेश्वर मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर, पड़िला महादेव, सुजावनदेव महाराज समेत अन्य शिव मंदिरों में भी सावन के पहले सोमवार की तैयारियां जोरों पर रहीं। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है।

फल की बिक्री जोरों पर

सावन के सोमवार पर काफी संख्या में भक्त व्रत रखते हैं। इसके तहत फलों की मांग बढ़ गई है। फलों के रेट में भी वृद्धि दुकानदारों ने कर दी है।

फूल-माला की दुकानों पर भीड़

भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए फूल-माला के साथ ही बेलपत्र आदि की दुकानें सज गई हैं। माला-फूल के दाम भी नित्य की अपेक्षा बढ़ गए हैं। उधर पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में सावन का महीना लगते ही शिव पूजन की धूम मच गई है। सुबह जब मंदिरों का पट खुलता है तभी से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। पूजन-अर्चन और जलाभिषेक का दौर दिनभर चलता रहता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त बेल पत्र, दूध, माला-फूल और प्रसाद के रूप में अपने भाव अर्पित कर उनसे कृपा मांगते हैं। घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखर नाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम समेत आदि मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। जगह-जगह से कावरिए गंगा जल लाने को रवाना हुए। मंदिरों पर पेयजल, सफाई के लिए प्रशासन भी सक्रिय है।

जिले के कई शिव मंदिरों में अभी तक साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था न देख डीपीआरओ ने सभी ब्लाक के एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। कहा है कि वह अपने-अपने ब्लाक क्षेत्रों में सभी शिव मंदिरों के आस-पास साफ सफाई की व्यवस्था कराएं। पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि पत्र भेजकर सभी एडीओ पंचायत को सचेत कर दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सावन में बाबा विश्वंभर नाथ धाम सदहा में सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक, पूजन अर्चन करने आते रहे। स्वयं निकले होने के कारण लोगों की इनके प्रति प्रगाढ़ आस्था है। यहां के पुजारी सुभाष गिरि एवं महेंद्र गिरि लोगों को भोलेनाथ का बारी-बारी से दर्शन कराते हैं। प्रसिद्ध होने क बाद भी यहां पर न ही कोई समिति बनाई गई है और न ही प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था है।

मंदिरों पर पेयजल, सफाई कराएं एडीओ

प्रतापगढ़ : सावन का महीना शुरू हो गया है। जिले भर में कई शिव मंदिरों पर अभी तक साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। डीपीआरओ ने इसके लिए सभी ब्लाक के एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने ब्लाक क्षेत्रों में सभी शिव मंदिरों के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था कराएं। पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय। मंदिर परिसर में बकायदा पानी का इंतजाम व लाइट की व्यवस्था कराने के लिए एडीओ पंचायत को कहा गया है। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि पत्र भेजकर सभी एडीओ पंचायत को सचेत कर दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

बाबा विश्वंभर धाम में जयकारे

सावन के पहले शनिवार को बाबा विश्वंभर नाथ धाम सदहा में सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक, पूजन अर्चन करने आते रहे। स्वयं निकले होने के कारण लोगों की इनके प्रति प्रगाढ़ आस्था है। यहां के पुजारी सुभाष गिरि एवं महेंद्र गिरि लोगों को भोलेनाथ का बारी-बारी से दर्शन कराते हैं। प्रसिद्ध होने क बाद भी यहां पर न ही कोई समिति बनाई गई है और न ही प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था है।

आम से खास तक बाबा के दरबार में

क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था की नगरी बाबा बेलखरनाथ धाम पर सावन के प्रथम दिन शनिवार को दिन भर शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां पहुंचे शिव भक्तों ने सुबह चार बजे कपाट खुलते ही हर-हर, बम-बम के नारों से भगवान शिव का गंगाजल, दूध, पुष्प, धूप, अगरबत्ती, बेलपत्र सहित अन्य पूजा सामग्रियों से जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन किया। सुबह दस बजे यहां पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ मोती ¨सह भी प्रतिनिधि विनोद पांडेय, लवलेश पांडेय, महेंद्र शुक्ला के साथ पहुंचे और जलाभिषेक किया। ओम नम: शिवाय अखंड संकीर्तन का शुभारंभ सच्चा बाबा आश्रम के मनोज ब्रह्मचारी के साथ प्रारंभ कराया। इसके बाद स्थानीय सेवा समिति के रमानाथ ¨सह, शीतला प्रसाद ¨सह उर्फ मदन ¨सह सहित अन्य से मिलकर मेले में व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेकर संबंधित को कार्य का निर्देश दिया। कौशांबी के मंदिरों में भी सावन के दिनों में पूजन-अर्चन का दौर चल रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *