कमरे में फंदे से लटकता मिला अध्यापिका का शव

प्रदीप दुबे

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली अन्तर्गत पटेल नगर वेदपुर गांव के समीप किराये के मकान में रह रही एक सहायक अध्यापिका का शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सहायक अध्यापिका का शव फंदे से पटकता पाये जाने का रहस्य का खुलासा नही हो सका। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के केराकत निवासिनी सहायक अध्यापिता संगीता देवी (32 वर्ष) ज्ञानपुर क्षेत्र में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। उसका मायका जौनपुर जनपद के बदलापुर वरासतपुर गांव में बताया गया है। अध्यापिका किराये का मकान लेकर ज्ञानपुर क्षेत्र के पटेल नगर वेदपुर गांव के समीप अपने पति श्याम नाथ गुप्ता के साथ रहती थी। सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अध्यापिका के तीन बच्चे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *