भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बने धनंजय कन्नौजिया व आशुतोष हुए क्षेत्रीय महामंत्री

उमेश गुप्ता

बलिया बिल्थरा रोड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की मंगलवार शाम जारी हुई सूची में बलिया को भी तवज्जो मिला। बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जनपद के ही आशुतोष ¨सह को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसे जनपद के कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया। देर शाम बिल्थरा रोड डाकबंगला में नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने समर्थकों संग विधायक धनंजय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के लिखित आदेश पर जारी भाजयुमो की सूची में विधायक धनंजय को गोरक्ष क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *