अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 09 गिरफ्तार, 05 अदद चोरी की चार पहिया वाहन बरामद

जमाल आलम / वकील अहमद अंसारी

बलिया। दिनांक 30/06/2018 को खेजुरी पुलिस व स्वाट टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 09 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 अदद चोरी की चार पहिया लग्जरी वाहन बरामद करने में सफलता मिली।

उल्ल्खनीय है कि दिनांक 30/06/2018 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मनियर रोड़ की तरफ से एक वाहन चोर चोरी की बुलेरो से आ रहा है उक्त सूचना पर स्वाट टीम व खेजुरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मनियर मोड़ पर सामने से आ रही सिल्वर कलर बुलेरो वाहन को रोका गया तो वाहन में बैठे 02 व्यक्ति दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किये जिनको आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया तथा चालक का नाम पता पुछा गया तो संजय वर्मा पुत्र विश्वनाथ प्रसाद वर्मा निवासी सेण्डी गेट थाना चौसा जनपद बक्सर बिहार बताया वाहन पर बैठे दो अन्य व्यक्ति 1-कन्हैया जी पुत्र स्व0 सीता राम वर्मा निवासी थाना चरित्र वन थाना माण्डल बक्सर बिहार 2- पवन दुबे पुत्र घनश्याम दुबे निवासी थाना चरित्र वन थाना माण्डल बक्सर बिहार को पुलिस हिरासत में ले लिया गया तथा वाहन के कागजात मांगे गये तो दिखाने में असमर्थ रहें।

कड़ाई से पुछ-ताछ किया गया तो इन लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोग देवरिया,सलेमपुर,बलिया व बिहार के सिवान,बक्सर आदि जिलों में चार पहिया वाहन चोरी करते हैं तथा फर्जी नम्बर प्लेट व फर्जी कागजात तैयार कर के बेच देते है। हमारे ही गैंग के सात सदस्य तुर्ती पर चट्टी (हनुमान मंदिर के पास) 02 अदद बुलेरो 01 अदद स्कार्पियो 01 अदद मारुति अल्टो कार चोरी की लेकर खड़े हैं हम लोग भी वहीं जा रहें हैं वही पर कुछ ग्राहक आयेंगें जहाँ हम लोगों द्वारा गाड़ियों की बिक्री की जायेगी।

मनियर मोड़ से 03 व्यक्ति व 01 सिल्वर कलर वाहन तथा तुर्ती पार मोड़ से 06 व्यक्ति 1-दिग्विजय सिंह पुत्र अवध बिहारी सिंह निवासी सीसेड़ कला थाना उभांव बलिया 2- संजय यादव पुत्र स्व0 सर्वजीत यादव निवासी राजपुर रघुनाथपुर सिवान बिहार 3- राज कुमार गोंड पुत्र राजेश गोंड निवासी आन्दर बाजार आन्दर सिवान बिहार 4-विजय बहादुर यादव पुत्र सुधाकर यादव मठदनपुर भाटपाररानी देवरिया 5-चंदन कुमार यादव पुत्र भगवत यादव निवासी धरमपुरी आन्दर सिवान बिहार 6-कमलेश यादव पुत्र चन्द्रमा यादव निवासी धरमपुरी आन्दर सिवान बिहार 04 वाहनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया तथा बबलू सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी हैबतपुर मधुबन मऊ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। बरामद वाहनों व गिरफ्तार व्यक्तियों के सम्बन्ध में थाना खेजुरी पर मु0अ0स0- 49/18 धारा – 41/411,413, 414, 419, 420, 467, 468 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1-दिग्विजय सिंह पुत्र अवध बिहारी सिंह निवासी सीसेड़ कला थाना उभांव बलिया
2- संजय यादव पुत्र स्व0 सर्वजीत यादव निवासी राजपुर रघुनाथपुर सिवान बिहार
3- राज कुमार गोंड पुत्र राजेश गोंड निवासी आन्दर बाजार आन्दर सिवान बिहार
4-विजय बहादुर यादव पुत्र सुधाकर यादव मठदनपुर भाटपाररानी देवरिया
5-चंदन कुमार यादव पुत्र भगवत यादव निवासी धरमपुरी आन्दर सिवान बिहार
6-कमलेश यादव पुत्र चन्द्रमा यादव निवासी धरमपुरी आन्दर सिवान बिहार
7-संजय वर्मा पुत्र विश्वनाथ प्रसाद वर्मा निवासी सेण्डी गेट थाना चौसा जनपद बक्सर बिहार
8-कन्हैया जी पुत्र स्व0 सीता राम वर्मा निवासी थाना चरित्र वन थाना माण्डल बक्सर बिहार
9- पवन दुबे पुत्र घनश्याम दुबे निवासी थाना चरित्र वन थाना माण्डल बक्सर बिहार

फरार अभियुक्त-

1- बबलू सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी हैबतपुर मधुबन मऊ

2- राज कुमार गोंड व विजय बहादुर यादव का

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0स0-116/18 धारा-379 भादवि थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

बरामदगी

1-बुलेरो सिल्वर कलर UP 50 Y 9911 2- बुलेरो सिल्वर कलर UP 50 Y 9911
3-स्कार्पियो काला रंग DL 5 CB 8248 4-मारुति अल्टो रंग सिल्वर BR 06 H 9881
5- स्लेटी कलर बुलेरो (बिना नम्बर के)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

1- विनीत राय स्वाट टीम मय टीम बलिया
2- करूणेश सिंह थानाध्यक्ष खेजुरी बलिया मय हमराह

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *