हाय रे मछली – मछली को लेकर हो गई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

यशपाल सिंह

सहतवार (बलिया) : थाना क्षेत्र के हड़िहाखुर्द गांव में गुरुवार की रात को मछली मारने को लेकर हुई मारपीट में पूर्व प्रधान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में पूर्व प्रधान रमाकांत यादव के लड़के संजय यादव ने थाने में 9 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पिता रमाकान्त यादव (55) व भाई गुड्डू (26) मछली की देखभाल के लिए रेवती कस्बे के गिरिजा बिन्द (30) के साथ रात दस बजे तालाब पर गए हुए थे।

इसी बीच वर्तमान प्रधान राजेश यादव आठ-दस की  संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई करने लगे। इससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं प्रधान राजेश यादव ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान रमाकान्त यादव के परिवार के लोग मछली चोरी  करने के नियत से तालाब के पास आए हुए थे। सूचना पर वह पहुंचे तो वे लोग मारने को दौड़ा लिए। इस दौरान मारपीट हो गई

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *