सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल, लगाया जाम

प्रदीप दुबे

औराई भदोही जनपद
औराई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठरा गांव के समीप कांवरिया लेन में एक मार्शल की चपेट में आने से दो कांवरिया घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे के बाद गुस्साए कांवरियो ने घटना स्थल के समीप जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिये। मौके पर पहुंची पुलिस व कांवरियो के बीच झड़प होने की भी खबर बतायी जा रही है। हादसे से पहले कांवरिया लेन पर वाहनो का आवागमन चालू था। लेकिन इस हादसे के बाद कांवरिया लेन पर तुरंत वाहनो का आवागमन पुलिस द्वारा बंद करा दिया गया। घायल दोनो कांवरियो को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया है। अभी गंभीर से घायल कांवरिया अभी अपना नाम व पता नही बता पा रहे हैं।

औराई पुलिस की सक्रियता और तत्परता से टली बड़ी घटना

वर्ना कावरियॉ कर सकते थे बवाल

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठरा के समीप कांवरिया लेन में एक मार्शल तेज रफ्तार से घुस गई। जिससे दो कांवरिया उसकी चपेट में आ गये। ऐसे में दोनो कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवरियो के घायल होने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में कांवरिया घटना स्थल पर एकठ्ठा हो गए और जीटी रोड जाम कर दिया। कांवरिया के घायल होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस व कांवरियो के बीच झड़प भी हो गई। गुस्साए कांवरियो ने एक बस पर पथराव भी किया। लगभग आधे घंटे तक चले जाम को किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर समाप्त कराया। घायल दोनो कांवरियो को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया। जहां एक कांवरिया की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल होने के कारण कांवरिया अभी अपना नाम व पता नही बता पाये हैं। हादसे के वक्त कांवरिया लेन पर वाहनो का बगैर रोकटोक आना-जाना जारी था। लेकिन हादसे के बाद हरकत में आयी औराई पुलिस ने तुरंत कांवरिया लेन पर सख्ती के साथ वाहनो के आवागमन को बंद करा दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *