पद यात्रा कर मंडोला धरनारत किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेसियों ने दिया समर्थन

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार के दिन अल्पसंख्यक कांग्रेस, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष के नेत्रत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ग्राम जावली से पिछले लगभग 2 वर्षों से मंडोला में आंदोलनकारी किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

मंडौला में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ग्राम जावली चौक से मंडौला के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेंद्र गोयल व पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने लगभग 12: 30 बजे हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। 12 किलोमीटर दूरी वाली उक्त ‘’किसान समर्थन पद यात्रा’’ सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत लगभग करीब २ बजे मंडोला धरना स्थल पर पहुंची। जहां पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष नसीम खान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडौला में किसान अपनी समस्या के लिए पिछले दो साल से आंदोलन की राह पर है। लेकिन केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार है कि वह गूँगी और बाहरी बनी बैठी है। जो किसानों की समस्या का समाधान करना तो दूर की बात उल्टा उसके द्वारा किसान महिला व पुरुषों पर लाठियाँ बरसाई गई। और आज उन्हें आमरण अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसने एक बार फिर किसानों को मामले में प्रदेश सरकार से सीधी वार्ता कराने का आश्वासन देते हुए उनका अनशन तुड़वा दिया गया है। हालांकि ऐसे आश्वासनों पर कई बार धोखा खा चुके किसानों ने सफल वार्ता तक अपना धरना समाप्त करने के लिए साफ मना कर दिया है।

जिला अध्यक्ष ने किसानो के इस संघर्ष में पूरी तरह उनके साथ होने कि घोषणा करते हुए कहा कि किसान इस देश की जान है। अगर किसान को कुचला गया तो देश भी सुरक्षित नहीं रहेगा। दो साल से पीड़ित किसानो को बेवकूफ  बनाया जा रहा है मगर अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम गाँव-गाँव जन जागरण पद यात्रा निकालेंगे ताकि जनता जागरूक होलर इस किसान विरोधी जुमले बाज सरकार को उखाड़ फेंके।

उक्त पद यात्रा के दौरान लोगों ने कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिसमे मुख्य रूप से मुराद नगर ब्लाक अध्यक्ष हुसैन भाई, नगर अध्यक्ष जलाल भाई, मोदी नगर ब्लाक अध्यक्ष मुकम्मिल अब्बास, लोनो युवा कांग्रेस अध्यक्ष चाँद मलिक, साहिबाबद युवा कांग्रेस अध्यक्ष अहसान अली, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा चड्ढा, प्रवक्ता समीर अली, उपाध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष इमरान, महा सचिव शान मोहम्मद, ब्लॉक अध्यक्ष हुमायूँ मिर्जा व ज्ञानेंद्र आदि शामिल थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *