सपा कार्यकर्ताओ ने निकाला सायकल यात्रा

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ : सपा द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा के मंगलवार को नदवासराय से प्रस्थान करने के बाद घोसी आगमन तक जगह जगह जमकर स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा में शामिल नेताओ ने घोसी में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बलुआ पोखरा पर आयोजित सभा मे सपाजनों ने माह गढबन्धन की सरकार बनने के के दावे के साथ सपा को किसानों,बुनकरों की हितैषी बताया।

सपा द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा नदवासराय से जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव,पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, विधान सभा घोसी अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में नदवासराय से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर घोसी 12 बजे पहुची। यात्रा का भिखारीपुर,सराय शादी,बलुआ पोखरा के साथ घोसी नगर में भव्य स्वागत किया गया।सराय शादी में प्रधान इकबाल के नेतृत्व में तथा बलुआ पोखरा पर जिला सचिव महेंद्र चौहान के नेतृत्व में सपा जनो ने भव्य स्वागत किया।

बलुआ पोखरा पर आयोजित सभा मे पूर्व विधायक सुधाकर सिंह,जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास हवा हवाई है।पीड़ितों को थाना कोतवाली से भगा दिया जारहा है।यह सरकार लोगो को धर्म,जाति के आधार पर बाट कर लड़ा रही है।बुनकर,किसान परेशान है। भाजपा से लोग अब चुके है।सपा जनो ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार महागठबन्दनकी बनेगी।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाशयादव ने तथा संचालन महेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह,विधान सभा घोसी अध्यक्ष लालचंदयादव, महेंद्र चौहान, प्रमुख सुजीत सिंह, खुर्शीद खान ,राजेन्द्र नाथ पाण्डेय, दयाशंकर सिंह, कुद्दूश अंसारी, जफरुल इस्लाम, गोपाल सहानी, नेहाल, अमरेंद्र बहादुर यादव आदि रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *