गिरिराज का एक और विवादित बयान – कहा पैगम्बर मुहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस किसी में नही है

गोपाल जी

नई दिल्ली. विवाद और गिरिराज एक दुसरे के पुराक है। अति उत्साह इसको कहे या फिर भाजपा के लिये अतिनिष्ठा प्रदर्शित करने का काम कहे जो गिरिराज के मुह से बार बार विवादित बयान निकल रहे है। अगर कोई कम्पटीशन विवादित बयानों का होता तो पहले स्थान के दावेदार सबसे मजबूत गिरिराज रहते। भाजपा भले उनको अपना फायर ब्रांड नेता समझती हो मगर हकीकत ये है कि गिरिराज अक्सर अपने बयानों से भाजपा की किरकिरी करवाया करते है। आज एक बार फिर से गिरिराज ने अपनी आचार संहिता के मामले में स्थानीय अदालत में अपनी ज़मानत करवाने के चद घंटे बाद ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को फिर एक भड़काऊ बयान दिया।

गिरिराज इस बार विवादास्पद मलयालम फिल्म पर बयान दे रहे थे। इसका परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है। गिरिराज सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

रैली में विधूड़ी के पक्ष में वोट मांगते हुवे गिरिराज ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया और उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।  बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग का हिस्सा हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *