महिलाओं के लिए अलग से शुरू किया गया हेल्पलाइन नंबर

गौरव जैन

रामपुर। लॉक डाउन के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के दौरान महिलाओं की कुछ विशेष समस्याएं परिलक्षित हुईं जैसे सैनिटरी पैड की सप्लाई की व्यवस्था जो कि बेहद आवश्यक वस्तु है और महिलाएँ अक्सर ऐसी वस्तुओं की सप्लाई करने या इस प्रकार की समस्याओं के लिए पुरुषों से बात करने में हिचकती हैं। इसको देखते हुए जनपद में महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन न0 7535844422,7247833311 शुरू की जा रही है जिसे केवल महिलाएं ही हैंडल करेंगीं और उसमें महिलाओं की ही समस्या को सुना जाएगा

इस लॉक डाउन के दौरान महिलाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई उसी हेल्पलाइन के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। सभी महिलाओं से अनुरोध है कि अपनी ऐसी समस्याएँ जो वह पुरुषों से कहने में हिचकती हैं इस हेल्पलाइन पर फोन कर उनके बारे में बतायें। जिससे लॉकडाउन के दौरान महिलाओं की आवश्यकता की चीजों को उन तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *