चंद्रयान-3 के ‘टचडाउन पॉइंट’ को प्रधानमंत्री द्वारा ‘शिवशक्ति’ नाम देने पर बोले इसरो प्रमुख एस0 सोमनाथ ‘इसमें कुछ गलत नही है, उन्हें प्रधानमंत्री होने के नाते इसका नामकरण करने का विशेषाधिकार है’

शफी उस्मानी

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान चंद्रयान-3 के टचडाउन प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम दिया था। साथ ही चंद्रयान-2 जहां क्रैश हुआ, उसे तिरंगा नाम दिया गया है। इस नामकरण से विपक्ष भड़का हुआ है और प्रधानमंत्री पर हमलावर है।

इस सम्बन्ध में इसरो प्रमुख एस0 सोमनाथ ने कहा है कि तिरंगा और शिवशक्ति नामकरण का मतलब प्रधानमंत्री ने उन्हें समझाया है। वह देश के प्रधानमंत्री है और नामकरण करना उनका विशेषाधिकार है। हम जो कर रहे है, उसका एक महत्व होना चाहिए।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 के टचडाउन प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम देने पर कोई विवाद नहीं है। सोमनाथ ने कहा है कि ‘प्रधानमंत्री ने इसका मतलब हमें बताया है और ये सटीक है। मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। और उन्होंने अगला नाम भी ‘तिरंगा’ रखा और दोनों ही भारतीय नाम हैं। देखिए, हम जो कर रहे हैं उसका एक महत्व होना चाहिए। और देश का प्रधानमंत्री होने के नाते इसका नामकरण करना उनका विशेषाधिकार है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *