दालमंडी के बनारस व्यापार मंडल जिसके चुनाव का हुआ था खरमंडल, के नवीनीकरण का रजिस्ट्रार ने दिया आदेश, मांगी आपत्ति, चुनावी प्रक्रिया नए सिरे से होगी, ये 37 लोग करेगे अब पदाधिकारियों का चुनाव

तारिक़ आज़मी

वाराणसी: वाराणसी के दालमंडी स्थित सराय हड्हा और आसपास के इलाकों में काम करने वाली संस्था बनारस व्यापार मंडल के नवीनीकरण का आदेश हो गया है। रजिस्ट्रार ने 15 दिनों के भीतर सभी से आपत्ति भी तलब किया है। साथ ही 37 सदस्यों की कमेटी का गठन कर उनके लिस्ट का प्रकाशन किया है जो इस संगठन हेतु पदाधिकारी चुनेगी। रजिस्ट्रार ने इसके सूचि का भी प्रकाशन किया है।

गौरतलब हो कि पिछले वर्ष बनारस व्यापार मंडल का चुनाव हुआ था। चुनाव बड़े धूम धडाके के साथ हुआ और ऐसा लगा कि व्यापारी अपना प्रतिनिधि बतौर विधायक अथवा सांसद चुन रहे है। मगर चंद दिनों ही गुज़रे थे कि यह बात निकल कर सामने आई कि जिस संस्था का चुनाव इतने शोर शराबे के साथ हुआ है और जिस संस्था के चुनाव हेतु पुलिस बल उपलब्ध हुई है, वह संस्था ही कालातीत है और वर्ष 2009 से उसका नवीनीकरण नही हुआ है। जिसके बाद कागज़ी घोड़ो की परेड जारी हो गई और कागज़ लेकर लोग हुकुलगंज दिखाई देने लगे।

बनारस व्यापार मंडल में एक और खरमंडल: क्षेत्र के कारोबारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुनाव के सम्बन्ध में किया शिकायत, कहा व्यापारियों के दोहन हेतु हुआ चुनाव, कार्यवाही करे चुनाव करवाने वालो पर

इस दरमियान संस्था के जीवित महामंत्री मो0 असलम ने संस्था को समाप्त करने हेतु प्रत्यावेदन भी दे दिया साथ ही मोहम्मद असलम के द्वारा उक्त मामले में अपराध पंजीकरण हेतु अदालत का भी सहारा लिया गया। इस दरमियान कई आपत्तियों को दाखिल भी किया गया। चल रही कागज़ी दौड़ में राशिद सिद्दीकी जो चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुने गए थे के द्वारा एक रसीद रिनिवल हेतु कटवा कर खुद को अध्यक्ष घोषित करते हुवे संस्था के रिनिवल का दावा पेश कर दिया गया।

बनारस व्यापार मंडल में हुआ अब सबसे बड़ा खड्मंडल: अध्यक्ष, महामंत्री की जद्दोजेहद के बीच संस्था के असली महामंत्री ने कालातीत इस संस्था को डिज़ाल्व करने के लिए दिया सहायक निबंधक को पत्र

लगभग एक साल तक चले इस कागज़ी घोड़ो की रेस में दोनों पक्षों को रजिस्ट्रार द्वारा अपत्तियो पर सुनवाई किया गया। जिसके बाद फैसला आया कि संस्था के पंजीकृत 37 लोगो के द्वारा संस्था का चुनाव किया जायेगा और उनके द्वारा प्रतिनिधि चुना जायेगा। यानी सब मिला कर ये हुआ कि जितने शोर शराबे के साथ चुनाव इस संस्था का हुआ था वह पूरा चुनाव ही अवैध था और चुनाव दुबारा वैध तरीके से चुने हुवे केवल 37 सदस्यों के द्वारा ही किया जायेगा और संगठन के पदाधिकारी नियुक्त किये जायेगे। रजिस्ट्रार द्वारा 37 सदस्यों के नामो की लिस्ट जारी करते हुवे अगले 15 दिनों के अन्दर आपत्ति आमंत्रित किया गया है। यदि 15 दिनों में आपत्तियां नहीं आती है तो फिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

संस्था के मान्य सदस्य जो संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव करेगे उनके नाम इस प्रकार है:

  1. जियाउद्दीन,
  2. मो0 वारिस बबलू,
  3. जावेद अली खान,
  4. द्वारिका नाथ,
  5. मो0 असलम,
  6. आरिफ जमाल,
  7. सरवर ‘मटरू’,
  8. अशोक बिंदी,
  9. अब्दुल वहीद,
  10. राशिद सिद्दीकी,
  11. वहिदुल्लाह खान,
  12. समर खान,
  13. अफसर खान,
  14. जुनैद अली खान,
  15. इरफ़ान अहमद,
  16. मोहम्मद असलम,
  17. जुनैद अहमद,
  18. सलीम शाह,
  19. मो0 मारूफ,
  20. बख्तियार अहमद,
  21. मो0 शरीफ,
  22. इरशाद हुसैन,
  23. समीर खान,
  24. सरफ़राज़ कल्लू,
  25. दिनेश गुप्ता,
  26. रईस खान,
  27. शकील अहमद,
  28. हीरा लाल,
  29. नबी अहमद ’बुकिंग’,
  30. मो0 अहमद खान,
  31. मो0 अंसार,
  32. आख्रीख खान,
  33. सुल्तान फैसल,
  34. परवेज़ खान,
  35. सोहराब अहमद,
  36. सत्य प्रकाश,
  37. सतीश पटेल

इस आदेश के बाद अब सब मिला कर यह सामने आया कि जिस चुनाव के लिए प्रशासन का पसीना बहाया गया वह चुनाव ही पूरी तरह से अवैध हो गया और संस्था का मान्य न तो कोई अध्यक्ष है और न कोई महामंत्री अथवा उपाध्यक्ष। चुनाव तो अब ये 37 लोग करेगे, जिसमे से जियाउद्दीन खान साहब का इन्तेकाल हो चूका है। अब बचे 36 लोग। मतलब जिस चुनाव को 2500 वोटर बना कर खूब ढोल ताशे के साथ किया गया था, वह चुनाव ही पूरा निरस्त हो गया और अब ये 3 दर्जन लोग चुनेगे कि कौन होगा व्यापारियों के लिए अध्यक्ष और कौन महामंत्री।

आप इस बात को सोच कर हस रहे होंगे कि अच्छा ख़ासा पैसा खर्च कर जिस चुनाव को लड़ा गया वह चुनाव ही नही हुआ और सारे ढोल ताशो की धमक के चुनाव की जगह अब शांति से एक कमरे में बैठ कर मंथन करके यह निर्णय लिया जायेगा कि किसके सर पर क्या ज़िम्मेदारी का बोझ दिया जाये। एक साल की कड़ी कागज़ी मशक्कत के बाद हासिल हुआ तो चुनाव का निरस्तीकरण।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *