घोसी उपचुनाव की जारी है मतगणना, सपा के सुधाकर सिंह आगे, बोले भाजपा जिलाध्यक्ष- ‘सपा की आदत है शुरू में जश्न मानाने की…जीतती भाजपा ही है’

प्रमोद कुमार/मुकेश यादव

डेस्क:

घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। घोसी उपचुनाव के रिजल्ट पर न केवल जिलेवासियों की बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। कहने को तो यह केवल उपचुनाव है लेकिन जिस तरह से यहां दो गठबंधन एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला है, उसने इस चुनाव को आम से खास बना दिया। जो भी इस चुनाव में जीत हासिल करेगा, वो कई मायने में एक सफल विजेता होगा। बताते चले सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा।

बताते चले कि मतगणना स्थल के अंदर जाने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। आठ बजते ही इन गेटों से अंदर जाने से पहले पोलिंग एजेंट, अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। इससे पहले, सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर एएसपी महेश सिंह अत्रि ने खुद चारों गेट का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की। वही उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। किसी के समर्थन में भी पार्टी नहीं उतरी।

वही काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

चुनाव के पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नोटा दबाने की बात कही थी। ऐसे में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के एक लाख वोटों को लेकर दोनों खेमों में गुणा-गणित होती रही। वही आज सुबह से मतगणना जारी है जिसमे समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। पांच राउंड की गणना हो चुकी है और अब छठवा राउंड चल रहा है जिसमे सपा के सुधाकर सिंह 22785 वोट मिले है जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट प्राप्त हुए है। बताते चले सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 8557 मतों से आगे है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *