महाराष्ट्र: सभी मराठाओ को आरक्षण देने के लिए सरकार को दिली समय सीमा समाप्त होने पर मनोज जारांगे पाटिल ने फिर शुरू किया भूख हड़ताल

आनंद यादव

डेस्क: महाराष्ट्र में सभी मराठाओं को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार को दी गई समयसीमा बीत जाने के बाद इसके लिए प्रदर्शन कर रहे एक्टिविस्ट मनोज जारांगे-पाटिल ने फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि महाराष्ट्र के सभी मराठाओ के लिए सरकार आरक्षण व्यवस्था लागू करे।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, जालना जिले के अंतरवाली सराती में  आंदोलन शुरू करने वाले मनोज ने जारांगे-पाटिल ने सरकार के अपनी बात से पीछे हटने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘आपने 30 दिन मांगे थे। हमने 41 दिन दिए। अब क्या मसला है? सरकार अपनी बात रखने में क्यों विफल हुई?’

ज्ञात हो कि 14 सितंबर को उन्होंने अपनी पिछली 17 दिनों की भूख हड़ताल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में इस आश्वासन के बाद खत्म की थी कि सरकार इस मामले पर 30 दिनों में फैसला करेगी। बताया गया है कि मनोज जारांगे-पाटिल ने शपथ ली है कि वे पानी या कोई भी मेडिकल उपचार नहीं लेंगे और आरक्षण दिए जाने तक नेताओं, विशेष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों को राज्यभर के गांवों में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *