मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी के इन जिलो में अभी और बरसेंगे बादल

ईदुल अमीन

डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोग एक तरफ जहां तेज धूप से परेशान हैं,वहीं कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अभी कुछ और दिनों तक बारिश होगी। वहीं नोएडा,आगरा,मेरठ में आकश साफ रहेगा। आइए एक नजर डालते प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम पर-

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर प्रयागराज में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवांए चलेंगी। सोमवार को जिले में कई जगह बारिश होगी। प्रयागराज में रविवार को अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

भगवान शिव की नगरी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार से लेकर मंगलवार तक बारिश की संभावना है। बारिश हल्की होने के साथ तेज आंधी की प्रबल संभावना व्यक्त की गयी है। यहां रविवार को न्यूनतम 26 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं।

कानुपर में रविवार को मौसम साफ रहेगा। 2 अक्टूबर को यहां बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 24 व अधिकतम 36 डिग्री रहने के आसार हैं। वही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां रविवार और सोमवर को बारिश होगी। रविवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

सीएम सिटी गोरखपुर में आज से लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना हैं। 5 अक्टूबर से मौसम साफ होगा। हवाएं तेज चलेंगी। रविवार को को गोरखपुर का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 37 रहेगा। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रविवार से लेकर मंगलवार तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25.4 व 35.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बस्ती में दो अक्टूबर तक बारिश के आसर हैं। रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25.8 व35.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वही मेरठ,आगरा,नोएडा इन तीन जगहों पर मौसम साफ रहेगा। गर्मी से आमजन को थोड़ी पेशानी हो सकती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *