राहुल गाँधी की प्रस्तावित ‘न्याय यात्रा’ अब होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

आदिल अहमद

डेस्क:कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी की प्रस्तावित ‘भारत न्याय यात्रा’ का नाम अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। इस यात्रा के बारे में जानकारी पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट के माध्यम से दिया। उन्होंने ट्वीट पर जानकारी देते हुवे बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल के नेता मौजूद रहे। बैठक में 2024 के चुनावों की तैयारी और राहुल गांधी जी द्वारा मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई।’

उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी। लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।’ कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा का रूट भी आज जारी किया है। मणिपुर से मुंबई के बीच 66 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा भारत के 110 ज़िलों से होकर गुजरेगी।

यात्रा का नाम बदलने को लेकर हुए फ़ैसले की जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभी नेताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।‘

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *