लाल कृष्ण अडवानी को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद मोदी सरकार पर जमकर बरसे मौलाना तौकीर रज़ा, कहा ‘यह भारत रत्न का अपमान है, अडवाणी ने देश को बाटने और नफरत फैलाने का काम किया’

संजय ठाकुर

डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने से इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आइएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये भारत रत्न का घोर अपमान है। लाल कृष्ण आडवाणी ने देश को बांटने और नफरत फ़ैलाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है, हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर हो गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जायेगा।

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी ने हिंदुस्तान में बटबारे की राजनीति की। लोगों को नाराज करने और नफरतें फैलाने की राजनीति की। ये भारत रत्न का घोर अपमान है। हिंदुस्तान में जो आज राजनीति चल रही है, नफरतों का बाजार गर्म है, बेईमानी, नाइंसाफी, भूखमंरी और बेरोजगारी इन सबके लिए जिम्मेदार लाल कृष्ण आडवाणी हैं। अगर इन सब वजहों से उन्हे भारत रत्न दिया जा रहा है तो ये बहुत खुशी की बात है क्योंकि वैसी ही हुकूमत बेईमान है, वैसे ही लाल कृष्ण आडवाणी बेईमान है।

उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये भारत रत्न का घोर अपमान है। जिसने अच्छे काम किए हो उन्हे भारत रत्न दिया जाता है। लाल कृष्ण आडवाणी ने बुरे काम किए हैं, देश को बांटने का काम किया है। देश में नफरतें फैलाने का काम किया उसको भारत रत्न दिया जाना गलत है।  इसका मतलब नफरतों को पसंद किया जा रहा है। ये सरासर बेईमानी है।

मौलाना ने कहा आज जो नफरतों का बाजार गर्म है उसके लिए लाल कृष्ण आडवाणी जिम्मेदार हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है। हमारे नौजवान हमारे अगर कंट्रोल से बाहर चले गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जायेगा। बता दें कि शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान हुआ था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *