रंजना मैंम बनकर ब्रिजेश करता था लडकियों से बातचीत, स्कालरशिप दिलाने के बहाने बुलाता था सुनसान इलाके में और करता था दुष्कर्म, जब पुलिस ने किया गिरफ्तार तो अपराध का तरीका जान पुलिस भी रह गई हैरान

शफी उस्मानी

डेस्क: मध्य प्रदेश की सीधी पुलिस को कुछ लड़कियों ने शिकायत दी थी कि एक युवक उनसे लड़की बनकर बात करता था और लड़कियों को फंसाकर सुनसान इलाके में रेप की वारदात को अंजाम देता है। इन शिकायतो की जाँच के दरमियाना पुलिस ने बृजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया तो इन बलात्कारो की ट्रिक जानकार पुलिस टीम भी हैरान रह गई। ब्रिजेश लडकियों की आवाज़ में लडकियों से बात करके उनको सुनसान इलाके में बुलाकर उनका बलात्कार करता था।

गिरफ्तारी के बाद ब्रजेश प्रजापति ने खुलासा किया कि ब्रजेश एक खास तरह की मोबाइल ऐप मैजिक वॉइस का इस्तेमाल करता था। इस एप्प की मदद से वो महिला कॉलेज टीचर की आवाज में छात्राओं से बात करता था। युवक लड़कियों को स्कॉलरशिप का झांसा दिया करता था। ये युवक बेहद चालाकी से लड़कियों के साथ रिलेशन बनाता था। इस तरह उसने एक दो नहीं बल्कि 7 लड़कियों के साथ बलात्कार किया।

आरोपी बृजेश प्रजापति ने रंजना मैडम के नाम से लड़कियों से बात करता था। बारी-बारी से युवक ने लड़कियों को सुनसान जगह बुलाता था। जब लड़की बताई गई जगह पर पहुंचती थी तो ये युवक वहां एक लड़के को भेजता था। जिसके बाद वो रंजना मैम की आवाज में लड़कियों को बताता था कि भेजा का लड़का उनका बेटा है। लड़की के कथित बेटे के साथ चलने के लिए कहता था। लड़की को फंसाकर ये लड़का सुनसान कमरे में लाता था जहां लड़की का यौन उत्पीड़न किया जाता था।

पुलिस ने प्रजापति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक चार लड़कियों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस बाकी तीन की तलाश कर रही है। सीधी में स्कॉलरशिप के नाम पर आदिवासी छात्राओं के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी बृजेश प्रजापति के के घर पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *