पाकिस्तान के लिए कर रहा था राम सिंह अपने मुल्क से गद्दारी, सेना की गोपनीय सूचनाये दे रहा था पाकिस्तानी कमज़र्फो को, चढ़ा एटीएस के हत्थे

जगदीश शुक्ला

डेस्क: यूपी एटीएस ने लखनऊ से राम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। राम सिंह GOA Shipyard Naval Base में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर इंडियन नेवी के Warships में  Insulation लगाने का काम करता था। एटीएस ने राम सिंह को पकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एटीएस को इस जासूसी की जानकारी तब मिली जब राम सिंह के बैंक खातों की डिटेल सामने आई। राम सिंह के खाते में बीते दो साल से अचानक बड़ी रकम ट्रांसफर हो रही थी। दरअसल पकड़ा गया राम सिंह GOA Shipyard Naval Base में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर इंडियन नेवी के Warships में  Insulation लगाने का काम करता था। उसकी तैनाती गोवा में थी।

गोरखपुर के पिपराइच के रमवापुर का रहने वाला मर्चेंट नेवी कर्मी राम सिंह गोवा के जिस Naval Shipyard पर काम करता था वहां भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस विक्रांत जैसे कई महत्वपूर्ण Warships आते थे। जांच के दौरान सामने आया कि हनी ट्रैप में फंसा कर पहले राम सिंह से पाकिस्तान की महिला आईएसाई एजेंट ने कीर्ति कुमारी बनकर दोस्ती की। फिर पैसों का लालच देकर राम सिंह से जासूसी करवाने लगी।

आरोप है कि राम सिंह ने लड़की के जाल में फंसकर नेवी की कई गोपनीय सूचना पाकिस्तानी एजेंट को भेज दीं। राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई Warships की फोटो और नेव बेस की वीडियो पाकिस्तानी एजेंट को भेजी हैं। पाकिस्तानी महिला जासूस ने राम सिंह के बैंक खाते में कई बार में बड़ी धनराशि जमा कराई। ये भी खुलासा हुआ है कि राम सिंह कई दूसरे जासूसों को भी पैसा भेजता था।

भारतीय नौसेना के मूवमेंट की फोटो वीडियो बनाकर राम सिंह ने आईएसआई एजेंट को भेजी थीं। राम सिंह के मोबाइल फोन और बैंक खाता से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि यूपी एटीएस जल्द कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *