रिंच से सिरफिरे आशिक रोहित ने मारा था अपनी गर्लफ्रेंड आरती को, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बताया 6 वर्षो से अपनी पूरी तन्ख्वाह देता था मृतका को, मगर वह उसके साथ कर रही थी दगा

मो0 कुमेल

डेस्क: मुबई के वसई में दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने आरती यादव नाम की एक युवती की हत्या कर दिया। मृतक आरती यादव और आरोपी रोहित एक दुसरे से प्रेम सम्बन्ध में पिछले 6 वर्षो से थे और रोहित का इस दुनिया में कोई नही था, वह अनाथ था। पुलिस ने इस सिरफिरे आशिक को जब गिरफ्तार किया तो पूछताछ में जो कुछ उसने बताया वह अचंभित करने वाला था। रोहित को यह पता चल रहा था कि आरती किसी और के साथ रिलेशनशिप में होकर उसको धोखा दे रही थी।

पुलिस पूछताछ और जाँच में सामने आया कि रोहित और आरती पड़ोसी थे और 6 साल से रिलेशनशिप में थे। आरती के परिवार को उनके रिश्ते के बारे में भी पता था। रोहित का इस दुनिया में कोई नहीं था। रोहित अनाथ था। रोहित आरती के परिवार को अपना परिवार मानता था और इसीलिए वह अपनी पूरी सैलरी मृतक लड़की के परिवार को देता था। अपनी 12000 की सैलरी में से वह सिर्फ 1000 अपने खर्च के लिए रखता था और बाकी परिवार को दे देता था।

आरती को नौकरी की जरूरत थी तो रोहित ने उसकी मदद की और उसे नौकरी दिलवाई। जिसके बाद धीरे-धीरे आरती रोहित को नज़रअंदाज़ करने लगी। रोहित को अचानक शक हुआ कि वो उसे धोखा दे रही है और किसी और लड़के के साथ रिलेशनशिप में है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। रोहित आरती की हर हरकत पर नज़र रखने लगा, आरती का ऑफिस का दोस्त उसे छोड़ने आता था। रोहित उन दोनों का पीछा करता था। एक दिन रोहित ने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद वो आगबबूला हो गया।

रोहित ने आरती को अपने ऑफिस के साथी को किस करते देख लिया। इसके बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ। रोहित ने आरती से उस लड़के का नंबर लिया और उसे कॉल करके धमकाया। रोहित यादव ने बताया है कि उसने लड़की के पिता को अपने और आरती के रिश्ते में खटास की जानकारी दी थी। उसने उसके पिता को बताया था कि आरती का ऑफिस में किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद भी आरती अपने ऑफिस में काम करने वाले उस लड़के से बात करती रही। यही बात आरोपी रोहित को इतनी नागवार गुजरी कि उसने लड़की की हत्या करने की योजना बना ली।

रोहित ने आरती के घर जाकर मारपीट की जिसके बाद आरती ने रोहित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसी बात से रोहित नाराज था और इसके बाद उसने आरती की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वसई में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। उसने महज 30 सेकंड में उसके सिर पर लोहे के रिंच से 15 बार वार किए।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *