पार्लर में सज रही थी दुल्हन, अचानक मुह बाँध दरवाज़ा तोड़ कर अंदर आये युवक ने कहा ‘तूने मुझे धोखा दिया’, और गोली मार कर दुल्हन की किया हत्या, आरोपी फरार, पुलिस डाल रही गिरफ़्तारी के लिए दबिश

अनुराधा गिरी

झाँसी: उत्तर प्रदेश के झाँसी में अचानक मातम में तब्दील हो गई। जयमाला के लिए पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को एक मुह पर रुमाल बाँध कर आये युवक ने गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली लगने से बुरी तरह से घायल दुल्हन को पुलिस और परिजनों ने अस्पताल पहुचाया जहा इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई। आरोपी की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश डाल रही है।

मामला कुछ इस तरह है कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी के राज से तय हुई थी। बारात के लिए झांसी के मैरेज हाल निशा गार्डन में बंदोबस्त किया गया था। रिश्तोदारों का आना जाना और मंडप पर चहल पहल मची हुई थी। गीत संगीत के शोर के बीच घराती इंतजाम को आखिरी शक्ल देने के लिए भागदौड़ कर रहे थे और बारात भी मंडप पर पहुँचने ही वाली थी। दुल्हन अपनी सहेलियां और बहनो के साथ पास के ही एक पार्लर में तैयार होने और सजने के लिए गईं थीं।

काजल को अच्छी तरह से तैयार किया जा रहा था तभी अचानक दुकान में मुंह में रुमाल बांधे एक लड़का दाखिल हुआ और जोर से चिल्लाया, काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया, इतना सुनकर काजल ने बाहर निकलने से मना कर दिया। तो उस लड़के ने ही भीतर घुसकर काजल को गोली मार दी। गोली चलते ही चीख पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देखकर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर एंबुलेंस भी पहुँची और गोली लगने से घायल दुल्हन को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो गई थी। काजल खत्म हो चुकी थी।

काजल की बहन ने बताया कि दीदी तैयार हो रही थी। आरोपी आया और बोलने लगा कि तुम मेरे साथ चलो। दीदी ने मना कर दिया तो उसने कांच तोड़कर सीधे गोली मार दी। गोली मारने वाले लड़के की पहचान दीपक के तौर पर हुई। उसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था और उसकी पीठ पर एक बैग था। हत्या की इस वारदात पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का कहना है कि लड़की दुल्हन बनने आई थी और उसका ब्राइडल मेकअप का टचअप चल रहा था। तभी एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और लड़की को बाहर आने के लिए कहा, जब वो बाहर नहीं निकली ता आरोपी ने पार्लर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आकर गोली मार दी।

गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है, जो उसी के गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्या को लेकर झांसी के एसएसपी राजेश ने बताया कि  जिस लड़के ने गोली मारी है उसे पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से फरार है। पुलिस आरोपी के तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *