इस साल हज के लिए गये हाजियों में भारत के 98 हाजियों सहित 1301 हाजियों का हुआ इन्तेकाल

मो0 कुमेल

डेस्क: सऊदी अरब प्रशासन ने हज यात्रा के दौरान इन्तेकाल किये गए हाजियों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। सऊदी प्रशासन के मुताबिक, 1301 यात्रियों का हज के दौरान इन्तेकाल हो गया है। सऊदी प्रशासन ने भीषण गर्मी और अवैध यात्राओं को इसका कारण बताया है।

इस साल की हज यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है और तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। सऊदी अरब की अधिकारिक न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि मरने वाले पांच में से चार हज यात्रियों के पास वैध परमिट नहीं था और वो तपती गर्मी में पनाह लिए बगैर चल रहे थे। मृतकों में कुछ बुज़ुर्ग और बीमार भी थे।

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फ़हद अल-जलाजेल ने कहा कि भीषण गर्मी के खतरों और इससे बचने के लिए यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब पांच लाख लोगों का इलाज हुआ है जिसमें से एक लाख 40 हज़ार ऐसे लोग थे जो बग़ैर परमिट के यात्रा कर रहे थे।

हज यात्रा पर लगातार हो रही मौतों के कारण और ख़ासतौर से बग़ैर परमिट के आए लोगों को सुविधाएं मुहैया न करवाने के लिए सऊदी अरब की आलोचना हो रही है। हज यात्रा के दौरान मारे गए लोगों में सबसे ज़्यादा मिस्त्र से आए लोगों की संख्या है। ये संख्या 658 की है जबकि मरने वालों में भारतीयों की संख्या 98 है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *