छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में बोले देवेन्द्र फडणवीस ‘ये आन्दोलन पूरी तरफ राजनैतिक आन्दोलन है, कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी ने कभी भी शिवाजी महाराज का सम्मान नही किया’

प्रमोद कुमार

डेस्क: महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। रविवार को विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी इस मामले को लेकर मुंबई में एक मार्च निकालने का एलान कर चुका है। महाविकास अघाड़ी का यह मार्च मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ़ इडिया तक निकाला जाएगा।

इस मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘ये जो आज आंदोलन हो रहा है ये पूरी तरह से राजनैतिक आंदोलन है। महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस ने कभी भी शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया।’ फडणवीस ने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी शामिल किया।

पंडित नेहरू और इंद्रा गांधी का ज़िक्र करते हुवे कहा, ‘आप मुझे पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का लाल किले से दिया गया कोई भी ऐसा भाषण बताइये जिसमें इन्होंने शिवाजी के बारे में बात की हो।’ जवाहरलाल नेहरू पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘यहां तक कि नेहरू जी ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया में छत्रपति शिवाजी महाराज का पूरा अपमान किया है। क्या कांग्रेस पार्टी कभी इसकी माफ़ी मांगेगी।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *