इश्क फरमाने के लिए माशूक के साथ वह गई थी ‘ओयो’, दरिन्दे आशिक ने किया विवाहिता की गला दबाकर हत्या, भाग रहे आशिक को होटल कर्मचारियों में धर दबोचा

अबरार अहमद

प्रयागराज: सोरांव के उसरही गांव के सामने स्थित रामजानकी गेस्ट हाउस में चल रहे ओयो होटल में रविवार शाम एक विवाहिता की उसकी प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पूर्व दोनो में जमकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। विवाहिता बलकरनपुर ठगहा की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक युवक एक लगभग 30 वर्षीय विवाहिता के साथ उसरही स्थित रामजानकी गेस्ट हाउस के ओयो होटल पहुंचे। कमरा बुक करने के दोनो के कमरों से कुछ देर बाद तेज आवाज आनी शुरू हो गई तो होटल कर्मचारियों के कान खड़े हो गए। शाम करीब पांच बजे विवाहिता के साथ आया युवक बदहवास हालत में होटल से निकलने लगा तो कर्मचारियों को शक हो गया और उन्होंने उसे दबोच लिया। कर्मचारियों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो विवाहिता बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त सुमन निवासिनी बलकरनपुर के रूप में की। पुलिस ने विवाहिता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है।

विवाहिता के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 साल है और उसका एक 10 वर्षीय बालक भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, जल्द उसे दबोच लिया जाएगा। आस पास के लोगों की माने तो महिला सराय गोपाल की है और उसकी शादी बलकरनपुर में हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था इसी बीच उसे एक बेटा हुआ। लेकिन कुछ समय बाद ससुराल के पास का ही एक युवक उसकी जिंदगी में आया तो पति से भी उसकी दूरी बढ़ गई और आखिर में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। सूत्रों की माने तो युवक का नाम विवेक है जिसे होटल कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश की बात कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *