हरियाणा में भाजपा को ज़बरदस्त झटका, चंद घंटे पहले तक भाजपा का प्रचार कर रहे पूर्व सांसद अशोक तंवर ने किया कांग्रेस में ‘घर वापसी’

आदिल अहमद

डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक ज़बरदस्त झटका लगा है। चंद घंटे पहले तक भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। अशोक तंवर ने आज गुरुवार को महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है।

वीडियो में राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल हैं। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अशोक तंवर ने 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी में चले गए। इस साल की शुरुआत में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अब उन्होंने फिर से कांग्रेस का हाथ थामा है। दिलचस्प बात ये कि जींद जिले के सफीदों में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के कुछ घंटों बाद तंवर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सिरसा से आईएनएलडी उम्मीदवार सीता राम को 35,499 वोटों से हराया था। हालांकि, 2014 के बाद के चुनावों में उन्हें आईएनएलडी के चरणजीत सिंह रोरी ने 1.15 लाख वोटों से हराया था। 2019 में वह भाजपा की सुनीता दुग्गल से 3 लाख से अधिक वोटों से हार गए। सिरसा से कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने 2024 के भारतीय आम चुनाव में अशोक तंवर को 2,68,497 वोटों से हराया था। तंवर की कांग्रेस में वापसी से आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अशोक तंवर के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में बीजेपी की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *