कानपुर: महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म, बचाव के लिए पीडिता ने चबा लिया आरोपी धर्मेन्द्र ‘कल्लू’ की ऊँगली, ज़ालिम ने तोड़ दिया पीडिता का दांत, आरोपी गिरफ्तार, सपा हुई सरकार पर हमलावर

मो0 कुमेल

कानपुर: प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। दरिंदे आए दिन महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। वही पुलिस जिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती है, जब उन्हीं के साथ रेप की वारदात हो रही है। जिससे शासन-प्रशासन समेत पुलिस पर भी कई तरह के सवाल उठने वाजिब है।

ऐसा ही एक मामला कानपुर से तब सामने आया जब रविवार को देश करवाचौथ का त्यौहार बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मना रहा था इसी बीच कानपुर करवाचौथ मनाने अपने घर आ रही एक महिला हेड कांस्टेबल से के साथ सुनसान खेत में दुष्कर्म की घटना को एक पापी अंजाम देता है। महिला हेड कांस्टेबल अयोध्या से अपने ससुराल आ रही थी। यहां आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में दबोचकर रेप किया। इस दरमियान बचने के लिए महिला कांस्टेबल ने आरोपी धर्मेन्द्र की एक उंगली चबा डाली। ज़ुल्म की इन्तेहा करते हुवे आरोपी ने महिला हेड कांस्टेबल का दांत तोड़ दिया।

पूरी घटना सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के गांव की हैं। जहां महिला हेड कांस्टेबल शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे अयोध्या से करवाचौथ मनाने अपनी ससुराल जा रही थी। पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल जा रही थी। सुनसान रास्ता और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ़ कल्लू ने महिला हेड कांस्टेबल को दबोच लिया। फिर बाजरे की खेत में ले जाकर उसके कपड़े फाड़े और महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। खुद को बचाने के लिया महिला हेड कांस्टेबल ने आरोपी की एक उंगली चबा डाली। इस दरमियान मारपीट में महिला हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया।

वही इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में कोहराम मच गया। देर रात पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ़ कल्लू को दबोच लिया। वह सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का रहना वाला हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। महिला हेड कांस्टेबल का इलाज चल रहा है। पुलिस महकमे की महिला के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने पुरे विभाग को जहा हिला कर रख दिया है। वही इस मामले में सियासत भी तेज़ हो गई है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

समाजवादी पार्टी ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुवे सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सपा ने अपने अधिकृत एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘यूपी में महिला पुलिस कर्मी तक असुरक्षित! कानपुर में करवाचौथ मनाने घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल से बलात्कार ! मुख्यमंत्री योगी की सरकार में जब महिला पुलिस कर्मी सुरक्षित नही तो आम महिलाओं का किया होगा? दरिंदो के हौसले बुलंद, शर्मनाक ! आरोपियों को मिले सख्त सजा, पीडिता को मुआवजा भी दे सरकार’।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *